एकता कपूर के चर्चित टीवी शो 'कुंडली भाग्य' की कहानी बहुत ही जल्द कुछ मुश्किल पड़ावों से गुजरने वाली है। क्योंकि, इसकी कहानी में प्रवेश करने जा रहा है एक नया विलेन, जो धीरज धूपर के किरदार करण और श्रद्धा आर्या के किरदार प्रीता के लिए नई मुसीबत बनेगा। इस नए विलेन का नाम होगा पवन। पवन, संजय गगनानी के किरदार पृथ्वी का छोटा भाई है।
2 of 5
अंकित गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'कुंडली भाग्य' में पवन का ये किरदार निभाएंगे टीवी के अभिनेता अंकित गुप्ता। अंकित को बालिका वधू, ओये जस्सी, साड्डा हक, बेगूसराय और कुछ रंग प्यार के ऐसे भी जैसे टीवी शोज के लिए जाना जाता है। उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'इलीगल- जस्टिस आउट ऑफ आर्डर' भी नीरज शेखावत का किरदार निभाया है।
3 of 5
अंकित गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अब वह इस टीवी शो में पवन बनकर इसके लूथरा परिवार में तूफान लेकर आएंगे। पवन अपने भाई पृथ्वी की तरह एक नकारात्मक किरदार है। हालांकि अंकित का यह किरदार एक कैमियो के रूप में ही रहेगा। इस शो के अंदर पवन कोई लंबी यात्रा तय नहीं करने वाला।
4 of 5
कुंडली भाग्य
- फोटो : जी टीवी
'कुंडली भाग्य' में दाखिल होने के बारे में अंकित ने कहा, 'मैं अपने आप को बहुत खुशकिस्मत समझता हूं कि मुझे टीवी के इस लोकप्रिय धारावाहिक का हिस्सा बनने का मौका मिल रहा है। ऐसे किसी भी शो के साथ जुड़ने पर खुद ही एक जिम्मेदारी का भाव पैदा होता है। मुझे आशा है कि मैं इस जिम्मेदारी को भलीभांति निभा पाऊंगा। मैं इस शो में पवन का एक नकारात्मक किरदार निभा रहा हूं। यह मुझे अलग-अलग तरह की प्रतिभा दिखाने का मौका देगा और मेरे अभिनय के हुनर में वृद्धि भी करेगा। इस शो में दाखिल होने के लिए मैं बेकरार हूं और आशा है कि मेरे काम से दर्शक भी खुश होंगे।'
5 of 5
कुंडली भाग्य
- फोटो : जी टीवी
अंकित का किरदार 'कुंडली भाग्य' शो में अगले हफ्ते से दाखिल होगा। फिलहाल शो में करण और प्रीता की शादी की तैयारियां चल रही हैं। इस ड्रामे की वजह से ही यह शो टीवी पर टीआरपी के मामले भी बाकी शोज को पीछे छोड़ रहा है। पिछले हफ्ते यह शो टीआरपी के मामले में पहले नंबर पर रहा। रामायण, श्री कृष्ण, कुमकुम भाग्य और अनुपमा इसके बाद हैं।