बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक सिनेमा की इस चकाचौंध भरी दुनिया में कास्टिंग काउच बहुत ही आम बात है। कभी न कभी, कोई न कोई सितारा अपने कास्टिंग काउच एक्सपीरिएंस और इंडस्ट्री में होते काले कारनामों के बारे में खुलासा करता ही रहता है। इस बार ऐसा टीवी जगत के मशहूर अभिनेता अंकित गुप्ता ने किया है। 'उड़ारियां' से लेकर 'बिग बॉस 16' तक में दिखाई दे चुके अंकित गुप्ता इस समय अपने किए गए खुलासों के कारण सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में, एक साक्षात्कार में अंकित ने उनके साथ शुरुआती दिनों में हुई कास्टिंग काउच की घटनाओं को याद किया।
Ankit Gupta: जिंदगी की सबसे घिनौनी बात को याद कर पसीने-पसीने हुए अंकित गुप्ता, छलका कास्टिंग काउच का दर्द
समझौता...करना पड़ता है
हाल ही में अंकित गुप्ता ने एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में अपने साथ हुए कास्टिंग काउच के खराब अनुभवों के बारे खुलकर बात की है। अंकित के अनुसार करियर की शुरुआत में उन्हें एक बेहद ही अजीब सलाह मिली थी और वह सलाह काफी चौंकाने वाली थी। अंकित ने बताया, 'यहां समझौता करना पड़ता है। बहुत सारे लोग, जो चाहते थे कि मैं समझौता करूं, वे कहते थे अंकित ऐसे तो काम मिलता नहीं है इंडस्ट्री में। हमने कई लोगों को लॉन्च किया है।'
Pathaan: शाहरुख को यूनिवर्सल सुपरस्टार बताकर ट्रोल हुईं PAK अभिनेत्री अनुषे, बोलीं- मैं हमेशा उनकी फैन रहूंगी
अंकित गुप्ता के जीवन की सबसे खौफनाक याद
अंकित ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि 'जो लोग मुझे इस तरह की सलाह दे रहे थे, उन लोगों ने यह भी दावा किया कि वह इंडस्ट्री में बड़े-बड़े एक्टर्स को लॉन्च कर चुके हैं और उन सभी ने उस मुकाम तक पहुंचने के लिए समझौता किया है जहां वे अभी हैं।' इसके साथ ही अंकित ने एक और चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि एक ने तो मुझसे मेरा प्राइवेट पार्ट छूने की अनुमति मांगी थी। अंकित ने इस घटना को अपने जीवन की सबसे बुरी याद की तरह बताते हुए कहा, 'मैंने समझौता करने के लिए बिल्कुल मना कर दिया था, लेकिन फिर उन्होंने कुछ ऐसा कहा कि मैं पसीने-पसीने हो गया था। वे बोले ठीक है, आप इसे नहीं करना चाहते लेकिन कम से कम मुझे इसे (प्राइवेट पार्ट) छूने तो दो। ऊपर से ही सही। मैं चौंक गया और खुद से कहा, क्या हो रहा है?'
Pathaan World Wide Collection: बुलेट की रफ्तार से आगे बढ़ रहा 'पठान', दुनियाभर में 500 करोड़ का आंकड़ा पार
जल्द छोटे पर्दे पर वापसी करेंगे अंकित गुप्ता
अंकित गुप्ता के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता ने कलर्स चैनल के सीरियल 'उड़ारियां' से घर-घर में पहचान बनाई है। इस सीरियल में काम करने के बाद अभिनेता को टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 16वें सीजन में देखा गया था, लेकिन वह बीच में ही एविक्ट हो गए थे। हालांकि, अब वह एक फिर छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। अंकित गुप्ता को अगली बात 'जुनूनियत' में देखा जाएगा। एक्टर संगीत नाटक में जहान की भूमिका निभाएंगे जिसमें गौतम विग और नेहा राणा भी हैं।
Box Office Report: 'पठान' से टकराकर ध्वस्त हुई 'गांधी गोडसे', 'थुनिवु' से लेकर 'वारिसु' तक ने की इतनी कमाई