बॉक्स ऑफिस के लिहाज से रविवार का दिन हमेशा खास रहता है। वीकेंड में रविवार के दिन अक्सर लोग सिनेमा देखने जाना पसंद करते हैं और इस वक्त अगर सिनेमा में लगी किसी फिल्म का नाम लोगों की जुबान पर है तो वह 'पठान' है। इस हफ्ते का रविवार भी हमेशा की तरह थिएटर्स तक भीड़ लाने में कामयाब रहा है। बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख की कमबैक फिल्म 'पठान' इन दिनों भारत के साथ-साथ दुनियाभर में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। इसके साथ ही पिछले काफी हफ्ते से बॉक्स ऑफिस पर लगी 'वारिसु' और 'थुनिवु' अभी भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल हो रही है। आइए जानते हैं कि 'पठान' से टकराने वाली अन्य फिल्मों का क्या हाल है।
Box Office Report: 'पठान' से टकराकर ध्वस्त हुई 'गांधी गोडसे', 'थुनिवु' से लेकर 'वारिसु' तक ने की इतनी कमाई
पठान
इस वक्त हर किसी की जुबान पर 'पठान' है....कमाल की बात तो यह है यह कोई पाकिस्तानी 'पठान' नहीं बल्कि देश के चहेते अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' है। रिलीज के शुरुआती चार दिनों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली इस फिल्म ने रविवार को भी अपना जलवा बरकरार रखते हुए एक बार फिर कमाई के मामले में सबको चौंका दिया। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर 'पठान' के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म अपने पहले रविवार को करीब 62 करोड़ रुपये की कमाई करके एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। बता दें कि 'पठान' लगातार बॉक्स ऑफिस अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसके साथ ही 'पठान' अब तक कई रिकॉर्ड भी तोड़ चुकी है। फिल्म का कुल कलेक्शन 282 करोड़ रुपये हो गया है।
Priyadarshan: कॉमेडी फिल्मों के बादशाह हैं प्रियदर्शन, इन फिल्मों से बॉलीवुड पर किया राज
गांधी गोडसे: एक युद्ध
'पठान' के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई निर्देशक राजकुमार संतोषी की फिल्म 'गांधी गोडसे: एक युद्ध' बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। दो विचारधाराओं को रुपहले पर्दे पर लाने वाली इस फिल्म का कलेक्शन ग्राफ दिन-ब-दिन गिरता नजर आ रहा है। रविवार को फिल्म ने महज 16 लाख रुपये का कारोबार किया।
Faisal Khan: फैजल खान ने डांस और एक्टिंग से बदल डाली अपने परिवार की किस्मत, कभी पापा चलाया करते थे ऑटो
थुनिवु
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अजीत कुमार की पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म 'थुनिवु' का अच्छा प्रदर्शन जारी है। कम ऑक्यूपेंसी के बावजूद फिल्म के कलेक्शन में बढ़त देखी गई है। रविवार को इस एक्शन फ्लिक ने 1.61 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है, जो किसी भी फिल्म के लिए 19वें दिन कर पाना काफी अच्छा संकेत है। 'थुनिवु' का कुल कलेक्शन अब 114.8 करोड़ रुपये हो गया है।
Rajat Tokas-Srishti Nayyar: 'जोधा अकबर' से रजत ने बनाई थी घर-घर में पहचान, सृष्टि से शाही अंदाज में की थी शादी
वारिसु
अभिनेता विजय, रश्मिका मंदाना और प्रकाश राज अभिनीत फिल्म 'वारिसु' की चमक अभी भी बरकरार है। बीते कई समय से दर्शकों की तरफ से मिल रही शानदार प्रतिक्रिया की बदौलत फिल्म सिनेमाघरों पर ताबड़तोड़ कमाई करने में सफल रही है। 19वें दिन फिल्म की कमाई में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। फिल्म ने बीते दिन करीब 2.29 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 162.84 करोड़ रुपये हो गया है।
Bigg Boss 16: बिग बॉस में शालीन भनोट ने सुनाई भूत की कहानी, सहमे नजर आए घरवाले