{"_id":"5db4010f8ebc3e93d56cde34","slug":"amitabh-bachchan-kbc-11-susheel-kumar-makhija-won-3-20-lakh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC 11: मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर नहीं हल कर पाए 12.50 लाख का ये सवाल, क्या आप जानते उत्तर?","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
KBC 11: मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर नहीं हल कर पाए 12.50 लाख का ये सवाल, क्या आप जानते उत्तर?
Mon, 28 Oct 2019 12:07 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 28 Oct 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
kbc
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 11' में धनतेरस के दिन डॉक्टर सुशील कुमार मखीजा हॉट सीट पर बैठे । सुशील शो से सिर्फ 3.20 लाख रुपये ही जीत पाए । उन्होंने 40 हजार के सवाल तक तो बहुत अच्छा खेला, लेकिन इसके बाद वो लाइफ लाइन के सहारे ही चले ।
kbc 11
- फोटो : sony
सुशील लाइफ लाइन के सहारे 12.50 लाख रुपये तक पहुंच गए थे । फिर उनसे एक ऐसा सवाल पूछ लिया गया जिसका उन्होंने गलत जवाब दिया और 3.20 पर आ गए । बता दें कि डॉ. मखीजा महाराष्ट्र के नागपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं ।
kbc 11
- फोटो : social media
12.50 लाख का सवाल था- इनमें से कौन सी राक्षसों की जोड़ी थी जो ब्राह्मणों को भोज पर बुलाकर उनकी हत्या कर देती थी? इस प्रश्न का सही उत्तर था इल्लव और वातापी । सुशील कुमार मखीजा ने इसका गलत जवाब दिया और उन्होंने केवल 3 लाख 20 हजार रुपए जीतकर इस गेम को अलविदा कहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
kbc
- फोटो : social media
सुशील के बाद हॉटसीट पर डॉ बीएम भारद्वाज और उनकी पत्नी डॉ माधुरी भारद्वाज विराजमान हुए । ये इस गेम में कर्मवीर के तौर पर पहुंचे हैं । ये दंपति 'अपना घर' नाम की एक संस्था चलाते हैं जिसमें ऐसे लोगों को शरण दी जाती है जो लाचार और असहाय हैं ।
विज्ञापन
kbc 11
- फोटो : sony liv
इसके अलावा वे ऐसे परिवारों को भी मिलाने की कोशिश करते हैं जो बिछड़ चुके हैं । पिछले दिनों शो में बिग बी ने अपने एक्टर बनने की कहानी बताई थी । बिग बी कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती थे । उन्हें लिवर में समस्या थी । अस्पताल से लौटने के बाद उन्होंने 5 किलो वजन कम कर लिया है ।