अभिनेता अमिताभ बच्चन की मेजबानी में चलने वाला खेल पर आधारित रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' अपने 12वें सीजन के साथ कुछ नए बदलाव भी लेकर आ रहा है। अब तक इस शो में सिर्फ हॉट सीट पर बैठने वाले प्रतियोगी का ही भला होता था लेकिन एक बदलाव ऐसा हुआ है जिसमें उस प्रतियोगी के जानने वालों का भी भला हो सकता है। और यह बदलाव हुआ है प्रतियोगी की लाइफ लाइन 'फोन ए फ्रेंड' को लेकर। इस बदलाव के तहत प्रतियोगी अपनी मदद के लिए अपने जिस दोस्त या रिश्तेदार को फोन लगाएगा तो वह सिर्फ अमिताभ बच्चन को सुनेगा नहीं, बल्कि वीडियो में देखेगा भी।
2 of 5
KBC 12
- फोटो : TWITTER- @SrBachchan
'कौन बनेगा करोड़पति' में हर साल गेम के दौरान एक ऐसा सीन होता था जब प्रतियोगी अपने किसी जानने वाले को फोन करता तो इधर से अमिताभ बच्चन प्रतियोगी के करीबी से कहते 'हैलो मैं अमिताभ बच्चन बोल रहा हूं'। यह सुनकर प्रतियोगी के जानने वाले की खुशी का ठिकाना न रहता। अब इस नए बदलाव के साथ जानने वालों की खुशियां दोगुनी होने वाली हैं। क्योंकि, अमिताभ बच्चन अब लोगों से फोन पर नहीं, बल्कि वीडियो कॉल के जरिए संपर्क करेंगे और उनसे आमने सामने रूबरू होंगे। और इस नए बदलाव का नाम होगा 'वीडियो ए फ्रेंड'। इसके अलावा प्रतियोगी की बाकी लाइफलाइन जैसे; 50:50, एक्सपर्ट की राय और सवाल को बदलना, ज्यों की त्यों रहेंगी।
3 of 5
KBC 12
- फोटो : TWITTER- @SrBachchan
शो के इस सीजन में एक छोटा सा बदलाव और किया गया है। नए प्रतियोगी का चुनाव करने के लिए 10 लोगों को एक साथ बैठाकर सबसे तेज जवाब देने के लिए कहा जाता है। इन 10 में से जो सबसे तेज जवाब देता है, वही केबीसी का अगला प्रतियोगी होता है। लेकिन, नए नियमों के हिसाब से इस फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट प्रतियोगिता में 10 की बजाय आठ लोग ही शामिल होंगे। ऑडियंस पोल वाली लाइफ लाइन प्रतियोगी के लिए चालू होगी नहीं क्योंकि स्टूडियो में लाइव ऑडियंस मौजूद नहीं रहेगी। दरअसल, दर्शकों से सीधा जुड़ने के लिए ही निर्माताओं ने 'फोन ए फ्रेंड' को हटाकर 'वीडियो ए फ्रेंड' का विकल्प चुना है।
4 of 5
KBC 12
- फोटो : इंस्टाग्राम
केबीसी के नए सीजन के बारे में इसके सलाहकार सिद्धार्थ बसु ने कहा, 'केबीसी इस साल 20 साल का हो गया है। पिछले हर साल वह नए-नए चुनौतियां झेल रहा है और आम आदमियों के बीच एक खास खेल के रूप में उभर कर आया है। एक कारण यह भी है कि इसके अद्वितीय होस्ट हैं जिसकी वजह से इस खेल को दर्शकों से बहुत प्यार मिला है।
5 of 5
kbc
- फोटो : social media
आज की स्थिति को देखते हुए लोगों के सामने यह बहुत कठिन वक्त है। लेकिन, फिर भी घर पर बैठकर लोग इस गेम को प्रतियोगियों के साथ खुद खेल सकते हैं और मजा लेने के साथ खुद भी अमीर बन सकते हैं।' इस शो का प्रसारण 28 सितंबर से सोमवार से शुक्रवार हर शाम नौ बजे होगा।