मैं
अमिताभ बच्चन बोल रहा हूं कौन बनेगा करोड़पति से। टेलीविजन की दुनिया में ये डायलॉग बेहद खास है। हाल में खबर आई थी कि ये शो
टीआरपी के मामले में दूसरे सीरियल पर भारी पड़ रहा है।
एक तरफ इसे होस्ट करने वाले अमिताभ बच्चन की दमदार आवाज का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता है तो दूसरी ओर जानकारी का पिटारा खुलने और करोड़ों का इनाम जीतने का रोमांच इसे बेहद खास बनाता है।
इस बार का केबीसी कुछ हटकर है और इसका दूसरा रूप लोगों के सामने रखा है सोशल मीडिया ने। केबीसी का नौवां सीजन शुरू हुआ और होस्ट अमिताभ बच्चन के कुछ डायलॉग्स मजेदार मीम्स और चुटकुलों में बदल गए हैं।
इनमें से कुछ तो इतने मजेदार हैं जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है। फ़ेसबुक से लेकर और ट्विटर तक लोगों की क्रिएटिविटी और हाजिरजवाबी देखने को मिल रही है।
इनमें से कुछ ऐसे ही मीम्स हम आपके लिए चुनकर लाए हैं:
जब आप किसी सरकारी ऑफिस में लंच के वक्त जाते हैं,
जब कोई रिलेशनशिप में जाता है तो अपने दोस्तों से कहता है,
33 सेकेंड तक पढ़ाई करने के बाद मेरा अगला कदम,