फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लव मैरिज के बाद भी सचिन से प्यार नहीं करती थीं जूही, तलाक के बाद रिश्ते पर दिया बड़ा बयान

Mon, 16 Jul 2018 09:41 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 16 Jul 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
after divorce juhi parmar revealed about his relationship with sachin shroff
जूही परमार

टीवी के पॉपुलर कपल जूही परमार और सचिन श्रॉफ का आखिरकार तलाक हो गय । 8 साल साथ रहने के बाद जूही और सचिन ने अलग होने का फैसला लिया । दोनों ने दिसंबर 2017 में तलाक की अर्जी डाली थी और 6 जुलाई 2018 को उनका डिवॉर्स हो गया ।

after divorce juhi parmar revealed about his relationship with sachin shroff
जूही परमार

तलाक लेने के बाद जूही और सचिन दोनों ने ही एक-दूसरे पर आरोप नहीं लगाए हैं । हालांकि मीडिया से बात करते हुए जूही ने खुलासा किया कि वो सचिन से कभी भी प्यार नहीं कर पाईं । जूही और सचिन शादी से पहले ही एक-दूसरे को जानते थे ।

after divorce juhi parmar revealed about his relationship with sachin shroff
जूही परमार

जूही कहती हैं, 'एक दिन सचिन ने मुझे अपनी फीलिंग्स के बारे में बताया । इसके बाद हम दोनों ने शादी करने का फैसला लिया । मैं उस समय इस शादी को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त नहीं थी लेकिन मुझे लगा कि समय के साथ मुझे सचिन से प्यार हो जाएगा ।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
after divorce juhi parmar revealed about his relationship with sachin shroff
जूही परमार

'कुछ समय बाद मुझे लगा कि हमारे बीच कुछ भी स्पेशल नहीं है । मेरे लिए यह मानना बहुत मुश्किल था लेकिन हम दोनों ने इसे स्वीकार किया । फिर आखिरकार हमने अलग होने का फैसला लिया जो सबसे सही था ।'

विज्ञापन
after divorce juhi parmar revealed about his relationship with sachin shroff
जूही परमार

जूही के बाद सचिन ने भी अपने रिश्ते के बारे में बताया, 'मैं अब ये बात समझ गया हूं कि प्यार दोनों तरफ से हो तो ही अच्छा रहता है । जहां तक दोबारा किसी रिश्ते को शुरू करने की बात है तो उसके बारे में कुछ कहना अभी जल्दबाजी होगी । मैं अभी अपने पुराने रिश्ते से ही बाहर नहीं आ पाया हूं ।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed