टीवी की जानी मानी अभिनेत्री दलजीत कौर शायद टीवी शो 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' के सांचे में फिट नहीं बैठ पा रही हैं, इसलिए बार-बार उन्हें अंदर बाहर किया जा रहा है। हाल ही में शो से बाहर होने के बाद दलजीत को दोबारा उनके किरदार के साथ वापस लिया गया था। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि दलजीत को फिर से शो से बाहर कर दिया गया है। बीते सोमवार को धारावाहिक के सेट पर उनके आखिरी दिन की शूटिंग संपन्न हुई।
2 of 4
daljeet kaur
- फोटो : amar ujala
जानकारी के मुताबिक दलजीत ने 24 फरवरी सोमवार के दिन शो में अपने हिस्से की आखिरी दिन की शूटिंग पूरी की है। उनका किरदार अंतरा अब इस शो का हिस्सा नहीं है। यह फैसला शो के निर्माताओं ने लिया है। धारावाहिक की रचनात्मक टीम का मानना है कि उनका किरदार इस शो के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं रह गया है।
3 of 4
दलजीत कौर भनोट
- फोटो : kaurdalljiet/Instagram
शूटिंग पर मौजूद सूत्रों के मुताबिक दलजीत को शो में से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए एक प्लॉट तैयार किया गया है, जिसके अंतर्गत आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि अंतरा अपनी बेटी अलीशा को मार देती है, और उसका इल्जाम गुड्डन के सिर मढ़ देती है। हालांकि, अंतरा की यह बुरी योजना असफल रहती है, और उसका भांडा फूट जाता है। अंत में अंतरा को जेल भेज दिया जाता है।
4 of 4
दलजीत कौर भनोट
- फोटो : kaurdalljiet/Instagram
यह पहली बार नहीं है जब दलजीत को इस शो से बाहर होना पड़ा है। इससे पहले भी शो में अंतरा का किरदार निभा रहीं दलजीत को बिग बॉस के घर में प्रवेश करना था, जिसके लिए उन्होंने इस धारावाहिक से आंशिक तौर पर विदा ली थी। हालांकि, दलजीत बिग बॉस में भी बहुत अच्छा नहीं कर पाईं, और पहले ही हफ्ते में बाहर हो गईं। बिग बॉस के 13वें सीजन में सबसे पहले बाहर होने वाली प्रतियोगी दलजीत ही थीं। बिग बॉस के घर से वापस आने के बाद दलजीत को फिर से इस शो में जगह मिली थी।