फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहनाज से शादी के सवाल पर सिद्धार्थ शुक्ला ने पहली बार दिया ऐसा जवाब, चौंक गए सभी

Wed, 19 Feb 2020 03:00 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 19 Feb 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
After Bigg Boss 13 finale Sidharth Shukla reaction on wedding with Shehnaz Kaur Gill
Sidharth Shukla and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : Instagram

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के बाद सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और शहनाज कौर गिल (Shehnaz Kaur Gill) को एक साथ देखने के लिए उनके प्रशंसक बेसब्र थे। प्रशंसकों का यह इंतजार उस वक्त खत्म हो गया जब सिद्धार्थ शुक्ला शहनाज के शो 'मुझसे शादी करोगे' में आए। इस शो में आते ही सिद्धार्थ से जब शहनाज ने शादी का सवाल किया तो सिद्धार्थ ने उसका ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर आपको भी बिल्कुल यकीन नहीं होगा। 



After Bigg Boss 13 finale Sidharth Shukla reaction on wedding with Shehnaz Kaur Gill
Shehnaz and Sidharth Shukla - फोटो : voot

सिद्धार्थ शो में दोस्त के तौर पर आए थे। सिद्धार्थ को देखते ही शहनाज ने उन्हें गले लगा लिया। इसके बाद सिद्धार्थ शहनाज की तारीफें करने लगे। सिद्धार्थ ने कहा कि- 'इनके अंदर एक क्वालिटी बहुत अच्छी है जो मुझे लगता है कि हर किसी के अंदर होनी चाहिए। हम लोगों का घर में कई बार झगड़ा हुआ लेकिन दिन खत्म होते होते हम लोगों का झगड़ा खत्म हो गया और अगले दिन नई शुरुआत की।'

After Bigg Boss 13 finale Sidharth Shukla reaction on wedding with Shehnaz Kaur Gill
hehnaz Kaur Gill and Sidharth Shukla - फोटो : Instagram

सिद्धार्थ की ये बातें सुनकर शहनाज खुश हो जाती हैं। वो सबके सामने सिद्धार्थ से कहती हैं कि 'तू ही अब शादी कर ले इतनी तारीफ कर रहा है तो।' जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं- 'अभी देखते हैं, पहले तुम यहां देख लो।' सिद्धार्थ की शो में एंट्री भी दमदार हुई थी। शो के दौरान मनीष पॉल ने शहनाज से कहा था- 'आपने सुना है ना प्यार अंधा होता है। उसी को ध्यान में रखते हुए आज हम आपके लिए दूल्हे का चुनाव करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
After Bigg Boss 13 finale Sidharth Shukla reaction on wedding with Shehnaz Kaur Gill
Shehnaz Kaur Gill and Sidharth Shukla - फोटो : Instagram

मनीष शहनाज की आंखों में पट्टी बांध देते हैं और वो लड़कों का हाथ पकड़कर उन्हें जज करने की कोशिश करती हैं। शहनाज जैसे ही आगे बढ़ती हैं और एक लड़के का हाथ पकड़ती हैं तो वो थोड़ा रुक जाती हैं। इसके बाद शहनाज मनीष से कहती हैं- 'ये जो आखिरी वाला था न उसे पकड़कर मुझे सिद्धार्थ शुक्ला वाली फीलिंग आई।' इसके बाद शहनाज आंखों पर बंधी पट्टी हटाती हैं और सिद्धार्थ को देखकर खुश हो जाती हैं। 

विज्ञापन
After Bigg Boss 13 finale Sidharth Shukla reaction on wedding with Shehnaz Kaur Gill
Shehnaz Kaur Gill and Sidharth Shukla - फोटो : Instagram

शो में सिद्धार्थ के अलावा रश्मि देसाई भी आई थीं। ये दोनों शो में दोस्त के तौर पर पारस और शहनाज की मदद करने आए थे। हालांकि अंतिम फैसला शहनाज और पारस के हाथ में ही होगा। आपको बता दें, शो में और शो के बाद शहनाज कई बार कह चुकी हैं कि वो सिद्धार्थ शुक्ला से प्यार करती हैं। 

हिमांश कोहली के ब्रेकअप वाले बयान पर भड़कीं नेहा कक्कड़, बोलीं- 'मैंने मुंह खोला तो तुम्हारी मां...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed