सलमान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। अगर आप अभी तक इस बात से परेशान हैं कि बिग बॉस खत्म होने के बाद सलमान से रोजाना मुलाकात नहीं हो पाएगी तो ये खबर आपके लिए किसी गुड न्यूज से कम नही हैं।
खबरों की मानें तो सलमान जल्द ही एक नए रियलिटी शो '10 का दम' को होस्ट करते हुए दिखाई देंगे। ये तीसरा सीजन होगा जिसे सलमान करीब 8 साल बाद वापस लेकर आ रहे हैं। हालांकि ये कब टेलीकास्ट होगा इसकी तारीख का तो पता नहीं चला है लेकिन इतना जरूर है कि जून के आखिर या फिर जुलाई के पहले हफ्ते में ऑन एयर हो सकता है।
ऐसा कहा जा रहा है कि ये शो वीकेंड पर ही दिखाया जाएगा। जिसमें मुख्य रूप से कॉमेन कंटेस्टेंट आएंगे और कभी कभी स्टार्स दिखाई देंगे। शो को दिलचस्प बनाने के लिए घर बैठे दर्शकों को भी मोबाइल के जरिए खेलने का मौका दिया जाएगा। ऐसा पहले 'केबीसी 9' में किया जा चुका है।
इस शो का प्रोमो सलमान अगले महीने शूट कर सकते हैं। इस शो का दूसरा सीजन साल 2008 में आया था ऐसे में इसका तीसरा सीजन जल्द आने वाला है। आपको बता दें सलमान सबसे पहले कलर्स के साथ '10 का दम' सीरियल से जुड़े थे इसके बाद वो बिग बॉस होस्ट करने लगे।