सिंगर और इंडियन आइडल 12 के मेजबान आदित्य नारायण अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में आदित्य अपने मोटापे को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहें थे। वो अकसर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। कुछ दिनों पहले ही आदित्य नारायण ने फैट टू फिट होने की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी। उनके इस बदलाव को देखकर हर कोई हैरान था। लेकिन अब अपनी इन्हीं तस्वीरों को लेकर आदित्य एक बार फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। कुछ लोग उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ कर रहे हैं तो वही सोशल मीडिया पर लोग इसे फेक बता रहे हैं।
आदित्य नारायण: इंडियन आइडल 12 के होस्ट की मोटापे की तस्वीर को यूजर ने बताया फेक, सिंगर ने दिया मुंहतोड़ जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने बताया फेक
इन दोनों तस्वीरों को देखने के बाद कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया पर आदित्य नारायण की आलोचना करते हुए उनकी इन तस्वीरों को फेक बताया। एक यूजर ने उनकी इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'आप पर एडिटिंग भी सूट होती है।' सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को आदित्य का ये ट्रांसफॉर्मेशन जबरदस्त पसंद आ रहा है, तो कुछ यूजर्स के गले से ये बात नीचे नहीं उतर रही कि आखिर आदित्य का वजन इतनी जल्दी कैसे घट गया। यही वजह है कि उन्हें सोशल मीडिया ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा।
आदित्य ने दिया मुंहतोड़ जवाब
सोशल मीडिया पर उनकी फैट टू फिट तस्वीरों को झूठा कहने वाले लोगों और उनकी आलोचना करने वाले यूजर्स को आदित्य ने मुंहतोड़ जवाब दिया। आदित्य ने यूजर के कमेंट पर जवाब देते हुए लिखा,'हनी मैं तुम्हें ब्लेम नहीं करता हूं और न ही इन बातों में विश्वास रखता हूं। इसी के साथ आदित्य ने अपनी तीन तस्वीरें शेयर की और लोगों को बताया कि अगर उनका खान-पान सही है और वो सही से व्यायाम कर रहें हैं तो वो एक अच्छा स्वास्थ्य पा सकते हैं।
आदित्य ने जिम की फोटो की शेयर
आदित्य नारायण ने उनको ट्रोल करने वाले सभी यूजर्स की बोलती बंद करने के लिए जिम की तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में वह बहुत ही अच्छी शेप में और बिलकुल फिट नजर आ रहें हैं। सिंगर अपने बाइसेप्स भी दिखाते हुए नजर आए। इस तस्वीर को साझा करते हुए आदित्य ने लिखा, 'खुद को जैक्ड महसूस कर रहा हूं, इसलिए यह तस्वीर साझा की। बाद में इसे डिलीट भी कर सकता हूं। जब आदित्य ने पिछले दिनों इस फोटो को शेयर किया था तो कुछ लोगों को ये तस्वीर बेहद पसंद आई। खासकर आदित्य के दोस्त और सितारें उनकी इस तस्वीर को देखकर दंग रह गए थे। एक्टर विक्रांत मैसी ने आदित्य के मजे लेते हुए कमेंट किया और लिखा था, 'वोह। कमाल कर दिया। नानू हलवाई से नानू जलवाई बन गए।' तो वहीं अदिति सिंह शर्मा ने लिखा था, 'उफ्फ।' कॉमेडियन और एक्टर जाकिर खान लिखते हैं, 'ये कोई तरीका नहीं होता है। पीछे फोटो में कनेक्ट था। अपनापन था।'
विवादों से घिरे रहते हैं आदित्य नारायण
'इंडियन आइडल 12' को होस्ट कर रहे आदित्य नारायण अक्सर शो को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। पिछले दिनों आदित्य को काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था। पिछले कुछ समय से इंडियन आइडल के इस सीजन पर काफी सवाल उठ रहें हैं। शो को लेकर विवाद तब शुरू हुआ जब किशोर दा के बेटे अमित कुमार ने शो में आकर कहा कि सबकुछ पहले से तय था। उनसे कहा गया था कि सभी कंटेस्टेंट्स की तारीफ करनी है। इसके लिए उन्हें पैसे दिए गए थे। इस पर आदित्य ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई थी। कुमार सानू और अनुराधा पौडवाल जब इस शो में आए थे तो आदित्य ने उनसे सवाल किया था कि आपने जो कंटेस्टेंट्स की तारीफ की है वो दिल से की है या फिर हमारी टीम ने आपसे ऐसा करने को बोला है? जिसके बाद उनकी सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हुई।