फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंडियन आइडल 12: 'लोगों ने IPL का गुस्सा शो पर निकाल दिया', किशोर कुमार वाले एपिसोड की आलोचना पर बोले आदित्य नारायण

Thu, 20 May 2021 10:49 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 20 May 2021 10:49 AM IST
विज्ञापन
Aditya Narayan defend his show Indian Idol 12 said people are venting their anger at us as IPL has ended
किशोर कुमार, आदित्य नारायण - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मशहूर गायक उदित नारायण के बेटे और रियलिटी शो के होस्ट आदित्य नारायण अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। इन दिनों आदित्य मशहूर रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 को होस्ट कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले इस शो के एक खास एपिसोड में दिग्गज गायक किशोर कुमार को श्रद्धाजंलि दी गई। इस दौरान शो के कंटेस्टेंट और जज ने किशोर कुमार के गाने गाए। हालांकि दर्शकों को ये एपिसोड बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। दर्शकों ने इस एपिसोड की आलोचना करते हुए कहा था कि सभी कंटेस्टेंट व जज ने खराब गाना गया है और किशोर कुमार के गीतों के साथ नाइंसाफी की है। शो में खास मेहमान बनकर आए किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने भी इस एपिसोड की आलोचना की थी। वहीं अब इस मामले आदित्य नारायण ने एक बार फिर शो का बचाव करते हुए कहा है कि लोगों ने आईपीएल का गुस्सा शो पर निकाल दिया।

Aditya Narayan defend his show Indian Idol 12 said people are venting their anger at us as IPL has ended
आदित्य नारायण - फोटो : instagram/adityanarayanofficial

आदित्य नारायण का कहना है कि लोग इस एपिसोड से सिर्फ इसलिए चिढ़ गए थे क्योंकि अचानक से आईपीएल बंद हो गया था और उनका सारा गुस्सा इंडियन आइडल पर उतर गया था। आदित्य ने कहा कि, 'मुझे लगता है कि दो तीन हफ्ते पहले आईपीएल बंद हो गया था उसका सारा गुस्सा हम पर निकाला गया'।

Aditya Narayan defend his show Indian Idol 12 said people are venting their anger at us as IPL has ended
इंडियन आइडल 12 - फोटो : सोशल मीडिया

आगे आदित्य ने कहा कि,  'मम्मी पापा ने रिमोट अपने हाथ में ले लिया और इंडियन आइडल देखने लगे इससे अभी वाली जेनरेशन नाराज हो गई। उन्हें ये नहीं पता कि ये गुस्सा किस पर उतारना चाहिए। मैं खुद भी ऐसा खालीपन कभी कभी महसूस करता हूं। जैसे ही सात-साढ़े सात बजते, मैं भी उत्साहित हो जाता। मैंने फोन पर क्रिकेट टीम भी बनाई थी। पिछले साल और इस साल हम टीवी पर आने वाली चीजें कुछ ज्यादा ही देख रहे हैं क्योंकि हमें घर पर रहकर काफी सारा वक्त मिल रहा है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya Narayan defend his show Indian Idol 12 said people are venting their anger at us as IPL has ended
इंडियन आइडल 12 में अमित कुमार - फोटो : Instagram

बता दें कि इस खास एपिसोड में किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने खुद इस एपिसोड को लेकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था  'हां मैं जानता हूं एपिसोड को लेकर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। सच्चाई ये है कि कोई भी किशोर कुमार की तरह नहीं गा सकता। उनका व्यक्तित्व पहाड़ के जैसा ऊंचा था। आज की युवा पीढ़ी को उनके बारे में कुछ पता नहीं है। वो बस रूप तेरा मस्ताना' और 'आराधना' के बारे में जानते हैं।'

विज्ञापन
Aditya Narayan defend his show Indian Idol 12 said people are venting their anger at us as IPL has ended
इंडियन आइडल 12 - फोटो : Instagram

इसके बाद से आदित्य नारायण ने उसी वक्त अमित कुमार के बयान पर अपने विचार साझा किए थे। आदित्य नारायण ने कहा था, 'अमित जी ने कई मौकों पर हमारे शो, कंटेस्टेंट्स और टीम की तारीफ की है। साथ ही उन्होंने तो वहां हमें किशोर दा से जुड़े कई पर्सनल किस्से और कहानियां सुनाए थे। अगर वो शो में किसी बात से खुश नहीं थे तो उन्हें शूटिंग के समय ही बोल देना चाहिए था। हमें ज्यादा खुशी तब होती अगर हम उनके इनपुट्स डालकर एपिसोड में कुछ बदलाव कर पाते।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed