बॉलीवुड के मशहूर गायक उदित नारायण के बेटे और रियलिटी शो के होस्ट आदित्य नारायण अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। आदित्य इन दिनों चर्चित सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 को होस्ट कर रहे हैं। हालांकि महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामले को देखकर फिलहाल लॉकडाउन लगा हुआ है। इसके चलते सभी सीरियल और फिल्मों की शूटिंग पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में सभी सितारे घर में रहने के लिए मजबूर हो गए हैं और कम से कम ही बाहर निकल रहे हैं।आदित्य नारायण भी पत्नी श्वेता अग्रवाल के साथ समय बिता रहे हैं। बता दें कि आदित्य और श्वेता की पिछले साल 1 दिसंबर को शादी हुई थी। अब शादी के बाद आदित्य ने खुलासा किया कि पिछले साल लॉकडाउन में उनका श्वेता से झगड़ा हो गया था। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि कैसे उन्होंने श्वेता के माता पिता को शादी के लिए राजी किया था।
2 of 5
श्वेता अग्रवाल, आदित्य नारायण
- फोटो : Instagram
एक इंटरव्यू में आदित्य ने अपनी निजी जीवन के बारे में बात की। आदित्य ने ये भी बताया कि पिछले साल जब लॉकडाउन लगा था तो उस वक्त उनकी श्वेता से कई बार बहस हो गई थी। उन्होंने कहा कि पिछले साल कोरोना के चलते ही उनकी शादी की प्रकिया इतनी जल्दी आगे बढ़ी क्योंकि लॉकडाउन के वक्त उनका श्वेता से झगड़ा हो जाता था वो भी इसलिए क्योंकि वो उन्हें बहुत याद करते थे। दरअसल लॉकडाउन के चलते आदित्य और श्वेता को एक दूसरे से दूर रहना अच्छा नहीं लगता था इसलिए वो अक्सर लड़ जाया करते थे।
3 of 5
आदित्य नारायण और श्वेता
- फोटो : इंस्टाग्राम
आदित्य ने कहा कि, 'आप चाहते हैं कि आपका करीबी आपके पास रहे इसलिए मैंने फैसला किया कि जब भी ये लॉकडाउन खत्म होगा तो साथ समय बिताने पर कोई झगड़ा नहीं होगा'। उन्होंने बताया कि वो ज्यादा गुस्सा इसलिए करते थे क्योंकि लॉकडाउन के चलते वो श्वेता से मिल नहीं पाते थे। ऐसे में दोनों ही थोड़े चिड़चिड़े हो गए थे।
4 of 5
आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल
- फोटो : Instagram - adityanarayanofficial
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि श्वेता के माता पिता से उन्होंने कैसे श्वेता का हाथ मांगा था। आदित्य ने कहा कि, 'कोरोना को लेकर श्वेता के माता पिता काफी परेशान थे कि शादी कैसे होगी? मैंने उनसे कहा कि मुझे इसकी परवाह नहीं कि कितने लोग आएंगे। मुझे ये भी परवाह नहीं कि शादी कहां करेंगे बस अपनी बेटी का हाथ मेरे हाथ में दे दीजिए। सौभाग्य से जब दिसंबर में हमारी शादी हुई तो चीजें पहले से बेहतर हो गईं थीं। अब तो कोरोना की दूसरी लहर आ गई है, मुझे लगता है कि हमने सही चीज की। अब मैं अपने आप को अकेला महसूस नहीं करता हूं'।
5 of 5
आदित्य नारायण, श्वेता अग्रवाल
- फोटो : Instagram
बता दें कि श्वेता अग्रवाल और आदित्य नारायण की मुलाकात फिल्म 'शापित' के सेट पर हुई थी। यहां से शूरू हुई इनकी दोस्ती आगे प्यार में बदल गई थी। इसके बाद दोनों ने करीब 10 साल तक डेट करने के बाद शादी करने का फैसला किया था। बता दें कि श्वेता पहले केमिकल इंजीनियर थीं और बाद में उन्होंने अभिनय में कदम रखा। अब वो एक फैशन डिजाइनर भी बन चुकी हैं।