टीवी सीरियल 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना' और 'देवों के देव महादेव' से घर घर में शोहरत बटोरने वाली अभिनेत्री पूजा बनर्जी इस महीने शादी के बंधन में बंध जाएंगी। वह अभिनेता कुणाल वर्मा से शादी करेंगी। दोनों पिछले करीब दस सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। साल 2017 में सगाई रचाने के बाद दोनों 15 अप्रैल 2020 को धूमधाम से सात फेरें लेने वाले थे।
2 of 5
पूजा बनर्जी, कुणाल वर्मा
- फोटो : Social Media
हालांकि लॉकडाउन के कारण उपजे हालात के मद्देनजर दोनों ने सभी तरह के जश्न को स्थगित कर दिया। लेकिन दोनों तय दिन को ही शादी करना चाहते हैं। वे रजिस्टर्ड मैरिज के जरिए एक दूसरे के होने का मन बना रहे हैं। इस बात की पुष्टि खुद कुणाल ने की है।
3 of 5
पूजा बनर्जी, कुणाल वर्मा
- फोटो : Social Media
उनके अनुसार, 'हम यह उम्मीद कर रहे हैं कि 15 अप्रैल को रजिस्टर्ड मैरिज कर लें। हालांकि यह सबकुछ लॉकडाउन के हालातों पर निर्भर करता है। अगर परिस्थितियां सामान्य नहीं होती हैं तो हम शादी को 10 दिनों के लिए और टाल सकते हैं। आगे देखते हैं क्या होता है।'
4 of 5
पूजा बनर्जी, कुणाल वर्मा
- फोटो : Social Media
शादी के टलने से उनके करीबी लोग भी काफी निराश हैं। बतौर कुणाल, 'मेरी मां शादी को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने तो पूरे परिवार के लिए खरीदारी कर ली है। उनकी ख्वाहिश थी कि हमारी शादी बैंड बाजा बारात के साथ धूम धाम से हो। उनकी इच्छा पूरी नहीं होने से मुझे बुरा लग रहा है। लेकिन हम शादी के लिए कुछ और महीने इंतजार नहीं कर सकते हैं।'
5 of 5
पूजा बनर्जी, कुणाल वर्मा
- फोटो : Social Media
गौरतलब है कि पूजा ने अपने करियर की शुरुआत 'कहानी हमारे महाभारत की' से की थी। 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना' में वह पहली बार लीड किरदार के तौर पर नजर आईं। साल 2013 में उन्होंने 'देवों के देव महादेव' में पार्वती की भूमिका अदा की थी जिसके लिए उन्हें काफी वाह-वाही मिली। इसके साथ ही वह तमाम बंगाली फिल्मों के साथ ही कुछ हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। दोनों की मुलाकात 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना' के सेट पर हुई थी।