टीवी एक्ट्रेस मोहिना कुमारी ने 14 अक्टूबर को कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत से शादी की थी। इन दोनों की शादी हरिद्वार में हुई थी । शादी के बाद मोहिना अब रानियों की तरह अपने ससुराल में राज कर रही हैं । मोहिना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उन्होंने शादी के बाद कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं ।
शादी के बाद ससुराल में रानियों की तरह राज कर रहीं अभिनेत्री मोहिना कुमारी, ये तस्वीरें हैं सबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहिना की इन तस्वीरों को उनके पति सुयश ने ही खींचा है । सुयश एक अच्छे फोटोग्राफर भी हैं । इन फोटोज को देख साफ है कि मोहिना, पति के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं । पिछले दिनों मोहिना सिक्किम के दौरे पर थीं । वहां की भी कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी ।
बता दें कि शादी के बाद मोहिना ने एक्टिंग छोड़ दी है । इससे पहले वो टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कीर्ति सिंहानिया का किरदार निभाते नजर आती थीं । मोहिना एक बेहतरीन ट्रेंड डांसर भी हैं । उन्होंने रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' में हिस्सा लिया था । शो में मोहिना कोरियाग्राफर टेरेंस लुइस की टीम में थीं। इसके बाद उन्होंने अभिनय शुरू किया।
View this post on Instagram
Hope everyone had a wonderful Christmas 🎄 Now let’s gear up for the New Year! 🤗🌸
A post shared by Mohena Kumari Singh (@mohenakumari) on
मोहिना टीवी के अलावा फिल्मों में भी हाथ आजमा चुकी हैं। वो रेमो डिसूजा की फिल्म 'एबीसीडी: एनी बडी कैन डांस' में नजर आई थीं। मोहिना ने अपनी एक्टिंग छोड़ने को लेकर कहा था, 'शादी के बाद मैं मुंबई और अभिनय दोनों को छोड़ दूंगी। मेरी जिंदगी 180 डिग्री बदलने वाली है।'
Bigg Boss 13: इस वजह से शादी के बगैर बच्चे चाहते हैं सलमान, दीपिका से बयां किया अपना दर्द