बिग बॉस 13 में वीकेंड के वार में एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल फिल्म 'छपाक' का प्रमोशन करने पहुंची थीं । यहां उन्होंने कंटेस्टेंट्स के समाने अपनी कहानी सुनाई । साथ ही सभी से कहा कि आप लोग भी अपनी मुंह दिखाई करें । मुंह दिखाई यानी अगर उनकी जिंदगी में भी कुछ बुरा हुआ है तो उसे सबके साथ शेयर करें । मुंह दिखाई के दौरान कुछ कंटेस्टेंट की चौंका देने वाली कहानियां सामने आईं।
Bigg Boss 13: इन तीन कंटेस्टेंट के साथ हुआ था यौन शोषण, जानें किसकी क्या है कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस के घर में आरती सिंह, विशाल आदित्य सिंह, मधुरिमा तुली, रश्मि देसाई, सिद्धार्थ शुक्ला, और पारस छाबड़ा ने अपनी मुंह दिखाई की । इनमें से तीन कंटेस्टेंट आरती, विशाल और मधुरिमा ने बताया कि उनके साथ बचपन में किस तरह से यौन शोषण हुआ था । तीनों ही अपनी बातें कहते हुए रोने लगे । आइए आपको बताते हैं तीनों की दर्दनाक कहानी ।
टीवी अभिनेत्री मधुरिमा तुली ने बताया कि जब वह छोटी थीं तो उनके होम ट्यूटर ने उनका यौन उत्पीड़न किया था। मधुरिमा ने कहा, 'उस समय मैं बहुत छोटी थी। वो ट्यूटर मेरे घर पढ़ाने आता था और मेरे भाई को पानी या फिर कोई सामान लेने के लिए भेज देता था और फिर मेरे साथ छेड़छाड़ करता था। होम ट्यूटर ने मेरे साथ ऐसा बहुत बार किया। फिर मैंने अपनी मां और पिता को बताया। उन्होंने मेरा बहुत सपोर्ट किया, लेकिन उस घटना से उभरने में मुझे काफी समय लगा।'
वहीं आरती सिंह ने मुंह दिखाई टास्क में कहा, 'जब मैं 13 साल की थी, तब मुझे घर में बंद करके मेरे साथ लगभग दुष्कर्म की कोशिश की गई थी। मैं भागी और मैंने खुद को बचाने की कोशिश की । उस वक्त घर पर कोई नहीं था । मैं बचने के लिए दूसरी मंजिल से कूद गई थी । उसके बाद मुझे पैनिक अटैक आना शुरू हो गए थे । आज भी वो दिन याद करके मैं कांप जाती हूं ।'
इसके बाद विशाल आदित्य सिंह ने भी आपबीती सुनाई । विशाल ने कहा, 'बचपन में 2-3 लड़कों ने मेरा शारीरिक शोषण किया था। यही वजह है मैं लड़कों से नफरत करने लगा था । ये हादसा 10-11 साल की उम्र में हुआ था। इसके बाद मुझमें बहुत खामियां आ गईं। हादसे के बाद से ना तो पढ़ाई में दिल लगता था और ना ही घर में। मैं सिर्फ खेलने में आगे रहा क्योंकि खेल में सब भूल जाता था और वहां मैं सेफ फील करता था। 18 साल के होने के बाद मैंने उन लड़कों को बहुत पीटा था ।'
दीपिका पादुकोण के JNU जाने पर अजय देवगन ने दिया रिएक्शन, कही ये बात