रामभक्त महाबली हनुमान की हिंदू धर्म में विशेष मान्यता है। भक्त उनके नाम पर मंगलवार का व्रत करते हैं और हनुमान जी अपने भक्तों को हर परेशानी से बचाते हैं। इसलिए जब कभी भी छोटे या बड़े पर्दे पर किसी ने हनुमान के किरदार को निभाया, उसे दर्शकों का बेहद प्यार मिला। आइए जानते हैं उन कलाकारों के बारे में जिन्होंने भारतीय टेलीविजन पर हनुमान जी का किरदार निभाया...
2 of 7
Dara Singh
- फोटो : twitter
दारा सिंह - जब भी रामानंद सागर के सीरियल रामायण की बात होती है तो जहन में सबसे पहले हनुमान जी के किरदार यानी दारा सिंह की याद आती है। दारा सिंह ने इस रामायण में हनुमान का ऐसा किरदार निभाया जो हमेशा के लिए अमर हो गया। भले ही आज दारा सिंह हमारे बीच नहीं है लेकिन हनुमान के निभाए उस किरदार के लिए वो सदैव भक्तों के दिलों में जिंदा रहेंगे। आपको बता दें कि दारा सिंह ने साल 1997 में आई फिल्म लव-कुश में भी हनुमान का ही रोल अदा किया था।
3 of 7
विंदू दारा सिंह
- फोटो : social media
विंदू दारा सिंह - एक तरफ जहां दारा सिंह ने अपनी जिदंगी में तीन बार हनुमान का रोल निभाया है, तो वहीं उनके बेटे विंदू दारा सिंह ने भी साल 1995 में आए सीरियल जय वीर हनुमान में हनुमान का रोल निभाया था। अपने पिता की तरह ही उन्हें इस रोल के लिए दर्शकों का काफी प्यार मिला था।
4 of 7
राज प्रेमी
- फोटो : social media
राज प्रेमी - 1997 में डीडी मेट्रो पर जय हनुमान नाम से एक धारावाहिक शुरू किया गया था जिसके निर्माता और निर्देशक संजय खान थे। संजय खान ने बतौर हीरो बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। निर्देशक के तौर कई टीवी सीरियल्स का निर्माण भी उन्होंने किया है। जय हनुमान में हनुमान का किरदार अभिनेता राज प्रेमी ने निभाया था और ये सीरियल दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर भी हुआ था।
5 of 7
दानिश अख्तर
- फोटो : social media
दानिश अख्तर - दानिश ने साल 2015 में आए सीरियल सिया के राम में हनुमान का किरदार निभाया था। जब दानिश ने छोटे पर्दे पर हनुमान का किरदार निभाया तो उन्हें दर्शकों का काफी प्यार मिला। .इस सीरियल में राम के किरदार में आशीष शर्मा और सीता के रोल में मदिराक्षी मुंडल नजर आए थे।