फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की अंजली मेहता ने छोड़ा शो, जगह को भरने के लिए ऑडिशन शुरू

Fri, 21 Aug 2020 07:39 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 21 Aug 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
Neha Mehta Aka Anjali Bhabhi From Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Quits The Show
नेहा मेहता, तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले 12 साल से टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' हिस्सा रहीं अभिनेत्री नेहा मेहता ने यह शो छोड़ दिया है। वह इस धारावाहिक में तारक मेहता की पत्नी अंजली मेहता के किरदार में नजर आती थीं। इस शो को छोड़ने का कारण नेहा का व्यक्तिगत है। उन्होंने इसके बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। हालांकि, सूत्रों की माने तो नेहा ने यह फैसला अपने करियर में और भी बेहतर अवसर पाने के लिए लिया है।

Neha Mehta Aka Anjali Bhabhi From Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Quits The Show
neha mehta - फोटो : social media

इस धारावाहिक के निर्माता नीला टेलिफिल्म्स संस्थापक असित कुमार मोदी हैं। इस खबर की पुष्टि के लिए जब अमर उजाला ने असित की आधिकारिक प्रवक्ता से बात की तो उन्होंने बताया कि यह खबर बिल्कुल सही है। नेहा मेहता ने यह शो छोड़ दिया है। उन्होंने कहा, 'इस शो में नेहा ने अंतिम बार लॉकडाउन से पहले ही शूटिंग की थी। निर्माताओं से उनकी बातचीत इस शो को छोड़ने को लेकर तभी से चल रही थी। उसके बाद लॉकडाउन हो गया तो सारा फिल्मी कारोबार रुक गया।'

Neha Mehta Aka Anjali Bhabhi From Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Quits The Show
TARAK MEHTA

लॉकडाउन के खत्म होने के बाद देश में धारावाहिकों की शूटिंग बहुत पहले शुरू हो चुकी है। और अब धीरे-धीरे करके फिल्मों की शूटिंग भी रफ्तार पकड़ रही है। हालांकि इस शो की शूटिंग थोड़ी देर से ही शुरू हुई थी। लॉकडाउन के बाद नेहा असित के इस शो में शूटिंग के लिए नहीं आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Neha Mehta Aka Anjali Bhabhi From Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Quits The Show
'तारक मेहता' के स्टार कास्ट - फोटो : Twitter

असित की प्रवक्ता ने कहा, 'नेहा ने इस शो को छोड़ने की बात बंदी से पहले ही कह दी थी। हालांकि कागजी कार्रवाई एक दूसरे से न मिल पाने और ऑफिस बंद होने की वजह से तब नहीं हो पाई थी। वह कागजी कार्रवाई अब पूरी की गई है। ऑफिशियल तौर पर अब नेहा इस शो का हिस्सा नहीं हैं।'

विज्ञापन
Neha Mehta Aka Anjali Bhabhi From Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Quits The Show
Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

नेहा इस शो का एक अहम हिस्सा रही हैं। निर्माताओं ने उन्हें शो न छोड़ने के लिए काफी मनाया था लेकिन नेहा पहले ही फैसला कर चुकी थीं। अब नेहा के चले जाने के बाद निर्माताओं ने इस जगह को भरने के लिए ऑडिशन शुरू कर दिए हैं। प्रवक्ता ने कहा, 'नेहा ने यह शो अपने व्यक्तिगत कारणों से छोड़ा है। अब उनकी कमी को पूरा करने के लिए ऑडिशन शुरू हो चुके हैं। जैसे ही कोई नए कलाकार को साइन किया जाएगा तो आपको इसके बारे में सूचित कर दिया जाएगा।' ज्ञात है कि दया बेन का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दिशा वकानी भी पिछले दो साल से इस शो से गायब हैं।

पढ़ें: नागिन 5 की हुई TRP लिस्ट में एंट्री और रामायण का कायम है दबदबा, यहां देखें BARC रिपोर्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed