फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोनाः रुबीना दिलैक के स्वास्थ्य की अभिनव शुक्ला ने दी जानकारी, कहा- अभी तबीयत सुधरी नहीं है लेकिन...

Thu, 06 May 2021 08:38 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 06 May 2021 08:38 AM IST
विज्ञापन
Abhinav Shukla share health update on covid19 positive Rubina dilaik says she has not improved but she is fighting
अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया

देश में कोरोना की दूसरी लहर भारी तबाही मचा रही है और आए दिन लोग इस वायरस से संक्रमित हो रहे हैं। सेलेब्स भी इस बीमारी से अछूते नहीं है। कुछ दिनों पहले ही बिग बॉस 14 की विजेता और छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा रुबीना दिलैक भी कोरोना संक्रमित हुईं हैं। अब उनकी तबीयत के बारे में उनके पति और अभिनेता अभिनव शुक्ला ने जानकारी दी है।

Abhinav Shukla share health update on covid19 positive Rubina dilaik says she has not improved but she is fighting
रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला - फोटो : Instagram

अभिनव ने एक इंटरव्यू में रुबीना के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'वो अभी स्थिर हैं। मैं ये नहीं कहूंगा कि उनकी हालत में सुधार हुआ है, लेकिन वो अभी स्थिर हैं। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं निश्चिंत हो जाऊं और मस्ती करुं। इस समय मजबूत रहने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है। मैंने ये महसूस किया है कि खतरे और डर के इस माहौल में सही फैसला लेना बहुत जरूरी है'।

Abhinav Shukla share health update on covid19 positive Rubina dilaik says she has not improved but she is fighting
रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला - फोटो : Insatagram- @colorstv

आगे अभिनव ने कहा कि, 'ये समय बहुत ही कठिन है और मैं हर दिन यही प्रार्थना कर रहा हूं कि रुबीना जल्द से जल्द ठीक हो जाए'। उन्होंने बताया कि वो रुबीना की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। साथ ही उन्होंने एक फ्लो चार्ट भी बनाया हुआ है ताकी जैसी स्थिति हो वो उसके अनुसार काम कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhinav Shukla share health update on covid19 positive Rubina dilaik says she has not improved but she is fighting
रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि रुबीना ने जब अपने संक्रमित होने की जानकारी दी थी तब अभिनव उनके पास नहीं थे। वहीं अब अभिनव को शो की शूटिंग के लिए केपटाउन निकलना है, लेकिन उन्हें रुबीना की चिंता हो रही है। अभिनव ने कहा कि,' मैं चाहता हूं कि मेरे जाने से पहले रुबीना पूरी तरह ठीक हो जाए'। 

विज्ञापन
Abhinav Shukla share health update on covid19 positive Rubina dilaik says she has not improved but she is fighting
रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनव शुक्ला इस वक्त मुंबई में मौजूद हैं जबकि रुबीना शिमला में हैं। वो परिवार और अभिनव से दूर क्वारंटीन में हैं। अभिनव ने कहा कि, 'रुबीना बहुत मजबूत हैं और वो पूरी ताकत के साथ इस बीमारी से लड़ रही है। उसकी इम्यूनिटी अच्छी है और मुझे पूरी उम्मीद है कि जल्द वो ठीक होकर घर आ जाएगी'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed