फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिनव ने रुबीना को मुसीबत से बचाया, नंबर लीक करने वाली वेबसाइट को करवाया बंद

Wed, 14 Apr 2021 04:10 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Wed, 14 Apr 2021 04:10 PM IST
विज्ञापन
Abhinav Shukla disabled the illegal website who made Rubina Dilaik personal number public
रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला - फोटो : Insatagram- @colorstv

'बिग बॉस 14’ विजेता रुबीना दिलैक शो जीतने के बाद लगातार अपने नए-नए प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। उन्होंने अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ एक वीडियो सॉन्ग भी किया है, जिसे दर्शकों की तरफ से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। रुबीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन उनके फोटोशूट भी सोशल मीडिया पर देखने को मिलते रहते हैं। लेकिन इस बीच रुबीना को एक ऐसी परेशानी का सामना करना पड़ा, जिससे वे अनभिज्ञ थीं। हालांकि, रुबीना के पति अभिनव शुक्ला ने जल्द ही उन्हें इस मुसीबत से बाहर निकल लिया है।

Abhinav Shukla disabled the illegal website who made Rubina Dilaik personal number public
रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, एक अवैध वेबसाइट ने रुबीना का नंबर लीक कर दिया था, जिसके बाद उनके पास दुनियाभर से फोन आने शुरू हो गए थे। रुबीना को परेशानी में देख उनके पति अभिनव शुक्ला ने जल्द इस मसले का हल निकाला। उन्होंने अपने कुछ इंजीनियर दोस्तों से मदद मांगी और 3 दिन की कड़ी मेहनत के बाद सभी ने मिलकर उस वेबसाइट को डिलीट कर दिया।

Abhinav Shukla disabled the illegal website who made Rubina Dilaik personal number public
Rubina Dilaik, Abhinav Shukla - फोटो : social media

इसको लेकर अभिनव ने एक पोस्ट लिखकर अपने दोस्तों का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि 'एक गैर-कानूनी वेबसाइट ने रुबीना के साथ-साथ कई अभिनेत्रियों का नंबर सार्वजनिक कर दिया था, लेकिन अब किसी को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उस वेबसाइट को अब डिसेबल कर दिया गया है। शुक्रिया उन सभी इंजीनियर दोस्तों का। इंजीनियर्स से पंगा नहीं लेना। मेरा साथ देने के लिए सभी का धन्यवाद।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhinav Shukla disabled the illegal website who made Rubina Dilaik personal number public
Rubina Abhinav - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनव ने आगे कहा कि 'नंबर लीक होने के बाद रुबीना को लगातार कई मैसेज और फोन आने लगे थे। इसके बाद मैंने अपने कॉलेज के इंजीनियर दोस्तों से हेल्प मांगी और इस वेबसाइट को डिसेबल कर दिया। उसपर करीब 100 से ज्यादा सेलेब्स के नंबर थे।'
 

 

विज्ञापन
Abhinav Shukla disabled the illegal website who made Rubina Dilaik personal number public
रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला

बता दें कि अभिनव शुक्ला पहले पंजाब यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हैं। जब उन्होंने लगातार मैसेज और फोन कॉल्स से रुबीना को परेशान देखा तो अपने कॉलेज के दोस्तों से मदद मांगी। अभिनव की ये इंजीनियरिंग बिग बॉस में भी देखने को मिली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed