फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्शकों की मांग पर एक बार फिर से प्रसारित होने जा रही रामायण, ये होगा समय

Wed, 14 Apr 2021 10:47 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Wed, 14 Apr 2021 10:47 AM IST
विज्ञापन
ramanand sagar Ramayan is going telecast again on star bharat channel at this time
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

देश में कोरोना महामारी एक बार फिर से कहर बरपा रही है। ऐसे में कइयों का कहना है कि लॉकडाउन लगने की संभावना बढ़ती नजर आ रही है। लोगों का घर पर मन लगा रहे और उनका समय सकारात्मकता के साथ गुजरे, इसको लेकर एक बार फिर से रामायण शुरू की जा रही है। रामायण भारतीय टेलीविजन के सबसे प्रतिष्ठित शो में से एक है।

ramanand sagar Ramayan is going telecast again on star bharat channel at this time
People watching Ramayan - फोटो : Instagram

रामानंद सागर की रामायण पिछले साल लॉकडाउन के समय में जब शुरू हुई थी तो इसने छोटे पर्दे पर टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। दर्शकों की डिमांड पर एक बार फिर से रामायण शुरू होने वाली है। इसे स्टार भारत पर शाम 7:30 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा।

ramanand sagar Ramayan is going telecast again on star bharat channel at this time
रामायण में सीता व अन्य - फोटो : Insatagram- @dipikachikhliatopiwala

रामायण में भगवान राम की कहानी में कई महत्वपूर्ण घटनाओं का वर्णन है, जो आज भी सभी परिस्थितियों, आयु और समूहों को जोड़ती है। वहीं पुरुषोत्तम राम के किरदार से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। रामायण में कई ऐसी घटनाएं हैं, जो आज भी लोगों को कठिनाइयों से उभरने में मदद करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
ramanand sagar Ramayan is going telecast again on star bharat channel at this time
रामायण - फोटो : Ramayan

बता दें कि 1987 में पहली बार रामानंद सागर द्वारा बनाई गई रामायण टीवी पर ऑन एयर हुई थी। उस समय भी इसने टीआरपी के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। कहा जाता है कि रविवार को जब ये शो आता था तब सड़कें सुनसान हो जाती थीं, क्योंकि सभी लोग अपनी टीवी पर ये शो देखने में मग्न हो जाते थे।

विज्ञापन
ramanand sagar Ramayan is going telecast again on star bharat channel at this time
रामायण - फोटो : Insatagram- @dipikachikhliatopiwala

रामायण में राम का किरदार अरुण गोविल ने निभाया है। लक्ष्मण का किरदार सुनील लहरी ने और सीता का किरदार दीपिका चिखलिया ने निभाया था। भगवान राम की कहानी में परेशानी से निकलने के लिए काफी समाधान सुझाए गए हैं जो लोगों के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed