फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विवादः श्वेता तिवारी के पैसा ना खर्च करने वाले आरोप पर भड़के अभिनव, बोले- पैसा हजम करते हुए शर्म नहीं आती

Mon, 10 May 2021 12:03 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 10 May 2021 12:03 PM IST
विज्ञापन
Abhinav Kohli slams shweta tiwari for claiming not spending a single penny for their children
अभिनव कोहली, श्वेता तिवारी, रेयांश - फोटो : Instagram

टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी और उनके पति अभिनव कोहली के बीच जुबानी जंग एक बार फिर शूरू हो चुकी है। कुछ दिनों पहले अभिनव कोहली ने श्वेता को शूटिंग के लिए उनके बेटे रेयांश को अकेले छोड़ कर जाने का आरोप लगाया था। इसके जवाब में श्वेता ने कहा था कि अभिनव झूठ बोल रहे हैं उन्हें पहले से सारी जानकारी दी थी। वहीं उन्होंने अभिनव को लेकर कहा था कि वो बच्चों के परवरिश के लिए एक पैसा नहीं देते हैं। अब श्वेता के इन आरोपों पर अभिनव कोहली ने फिर जवाब दिया है।

Abhinav Kohli slams shweta tiwari for claiming not spending a single penny for their children
श्वेता तिवारी, अभिनव कोहली - फोटो : Instagram

अभिनव कोहली ने श्वेता की बातों को गलत बताया है जिसमें उन्होंने कहा था कि वो बेटे रेयांश की परवरिश के लिए एक भी रूपये खर्च नहीं करते। अभिनव कोहली ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान कहा कि क्या श्वेता को ऐसे आरोप लगाते शर्म नहीं आती? उन्होंने कहा कि वो शो से कमाए पैसों का एक बहुत बड़ा हिस्सा उनके बैंक अकाउंट में भेज चुके हैं।




 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Abhinav Kohli (@abhinav.kohli024)

Abhinav Kohli slams shweta tiwari for claiming not spending a single penny for their children
श्वेता तिवारी, अभिनव कोहली - फोटो : Instagram

अभिनव ने कहा कि, 'तुमने बोला कि मैंने एक पेनी(पैसा) नहीं खर्च किया बच्चों की परवरिश के लिए। तुम्हें जरा शर्म नहीं आती। जब मैं अर्जुन बिजलानी के साथ जो तुम्हारे साथ है वहां पर, शो कर रहा था और उसके बाद मैं बालाजी के दो शो कर रहा था....बहुत दूर भी नहीं ये अभी की बात है। मैंने 40 प्रतिशत ऑनलाइन अपने अकाउंट से तुम्हारे अकाउंट में भेजे थे'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhinav Kohli slams shweta tiwari for claiming not spending a single penny for their children
श्वेता तिवारी, अभिनव कोहली - फोटो : Instagram

अभिनव इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि, 'पैसे हजम भी कर लेती हो तुम और फिर बोलती हो कि पैसे भी खर्च नहीं कर रहा? तुम ही अकेले पैसे खर्च करती हो? तुम बहुत ज्यादा गिर गई थी और गिरती ही जा रही हो'। इसके साथ ही अभिनव कोहली ने कहा कि, 'श्वेता ने मुझे अपने ट्रैवल प्लान को लेकर कोई जानकारी नहीं दी थी'।

विज्ञापन
Abhinav Kohli slams shweta tiwari for claiming not spending a single penny for their children
अभिनव कोहली, श्वेता तिवारी - फोटो : Instagram

अभिनव ने कहा कि, 'यहां पर कोविड चल रहा है, लोग मर रहे हैं घुट घुट के और तीसरी लहर बच्चों के लिए खतरनाक है। ऐसे समय में तुम सब छोड़ छाड़ कर चली गई हो क्योंकि तुम्हें बहुत पैसे कमाने की जरूरत है?  बहुत कमी हो गई है पैसे की इस महामारी में जो तुम्हें बच्चों को छोड़कर जाना पड़ा? अभिनव ने ये भी कहा कि अगर श्वेता ने उन्हें जानकारी दी होती तो वो अपने बेटे को ढूंढने के लिए होटलों में भटक नहीं रहे होते।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed