हर टीवी स्टार्स का एक ही सपना होता है कि वो भी सिल्वर स्क्रीन पर दिखे और जिसे ये मौका मिल जाता है, उसे सफल भी मान लिया जाता है। ज्यादातर एक्टर्स टीवी सीरियल से अपना करियर शुरू करते है और धीरे-धीरे बॉलीवुड तक पहुंच जाते हैं। फिर चाहे वो शाहरुख खान हो या सुशांत राजपूत, हर किसी ने अपनी शुरुआत टेलीविजन से की और फिर सफल हुए, लेकिन हम यहां आपको कुछ ऐसे एक्टर्स के बारे में बताना जा रहे हैं, जिन्होंने अपने कॅरिअर की शुरुअात तो बड़े पर्दे से की, लेकिन उनको सफलता छोटे पर्दे पर मिली और आज वो टेलीविजन का जाना माना चेहरा बन चुके हैं।
7 एेसे एक्टर्स, जो बॉलीवुड में हुए फ्लॉप और टीवी पर सुपरहिट
रॉनित रॉय
इन्होंने हिट फिल्म 'जाना तेरे नाम' से बॉलीवुड में कदम रखा, लेकिन इसके बाद इन्हें लंबे समय के लिए लीड रोल में कोई मौका नहीं मिला। इसके बाद रॉनित ने छोटे पर्दे पर अपनी किस्मत को आजमाया और यहां वे सफल रहें। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'अदालत' और 'कसौटी जिंदगी' की आदि सीरियल्स ने इन्होंने हर घर में अपनी पहचान बनाई।
आज के समय के इन्हें हर घर में पसंद किया जा रहा है और छोटे पर्दे पर 'भाबी जी घर पर हैं' में अपने दमदार अभिनय के कारण ये सबसे पॉपुलर चल रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्होंने भी बड़े पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की थी। इन्होंने एवरग्रीन रोमांटिक सॉन्ग 'बिन तेरे सनम' दिया, लेकिन जितना वे इन्होंने वहां हासिल नहीं किया, उससे कहीं ज्यादा छोटे पर्दे पर हासिल कर लिया।
आशीष चौधरी
शायद आप इन्हें नाम से न पहचान पाएं, लेकिन आपको इनका चेहरा कुछ जाना पहचाना लग रहा होगा। शायद आपको सीरियल 'देव' याद आया होगा। जिसमें ये लीड रोल में हैं, लेकिन इन्होंने अपनी शुरुआत बॉलीवुड से ही की। आपको फिल्म धमाल याद आया, जिसमें ये उन चार दोस्तों में से एक थे, लेकिन इस इंड्रस्टी में अच्छे ऑफर्स को मैनेज न करने की वजह से ये ज्यादा समय बॉलीवुड में टिक नहीं पाए और अब इनको टेलीविजन की दुनिया में कदम रखना पड़ा। जहां इनको काफी पसंद किया जा रहा है।
आज हर लड़की की दिल की धड़कन बन बैठे शिवाय यानी नकुल मेहता ने 2008 में 'हाल ए दिल' से बॉलीवुड में कदम रखा, लेकिन बदकिस्मती से इस फिल्म को वर्ष की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म घोषित कर दिया गया, जिसके बाद नकुल ने एक्टिंग से ब्रेक लिया। इसके बाद उन्होंने कमबैक तो किया, लेकिन छोटे पर्दे पर 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा' से और इनको 'इश्कबाज' से अधिक फेम मिला।
ये भी पढ़ें- आखिर क्यों कटरीना को बनना पड़ा आलिया का कोच, वीडियो ने खोला राज