टीवी जगत की दुनिया भी अलग पहचान रखती है साथ ही उसके स्टार्स भी किसी फिल्मी स्टार से कम नहींं हैं चाहे उसमें उनके लव-ब्रेकअप और अफेयर की ही बात क्यों ना हो। ऐसे में बात करेंगे उन 10 टीवी स्टार्स की जो एक-दूजे से शादी कर रातों-रात फेमस हो गए थे....तो आइए जानते हैं इनके बारे में..
लिस्ट में सबसे पहले बात करेंगे टीवी के इतिहास का सबसे हिट सीरियल रह चुका 'कसौटी जिंदगी की' में प्रेरणा का रोल कर चुकी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की। श्वेता ने पहले एक्टर राजा चौधरी से शादी की थी लेकिन राजा के बार-बार श्वेता को पीटने के चलते ये शादी टूट गई। इसके बाद श्वेता ने अभिनव कोहली संग साल 2013 में शादी रचाई। इसके बाद अभिनव पर लोगों का फोकस होने लगा। बता दें कि राजा ने अभिनव पर भी हाथापाई की थी जिसके चलते वह लोगों की नजर में चढ़ गए।
इसके बाद बात करेंगे कांची कौल और शब्बीर आहुलवालिया की। शब्बीर टीवी के जाने-माने कलाकार हैं। वहीं, कांची भी टीवी सीरियल 'एक लड़की अंजानी सी' में देखी जा चुकी हैं। लेकिन एक्ट्रेस को असल पहचान टीवी एक्टर शब्बीर से शादी करने के बाद ही मिली । दोनों ने साल 2011 में शादी की थी।
टीवी पर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा सीरियल 'ये है मोहब्बतें' के लीड स्टार करण पटेल ने अंकिता से शादी की है। अंकिता को साल 2004 में आए टीवी शो 'केसर' में देखा गया था। लेकिन अंकिता को वो पॉपुलैरिटी नहीं मिली जिसका वह इंतजार कर रही थीं। लेकिन करण से शादी करने के बाद अंकिता को हर कोई पहचानने लगा।
टीवी का मोस्ट ब्यूटीफुल कपल सरगुन मेहता और उनके एक्टर पति रवि दुबे का माना जाता है। सरगुन ने साल 2009 में टीवी सीरियल 'करोल बाग 12/24' में सपोर्टिंग रोल कर सबका दिल जीता था। बता दें कि दोनों ने डांस रियलिटी शो नच बलिए-5 में एक साथ हिस्सा भी लिया था जहां रवि ने सरगुन को प्रपोज किया था।