पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है लेकिन उससे पहले कंटेस्टेंट के नामों को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता है। हमेशा की तरह इस बार भी सलमान खान ही शो को होस्ट करेंगे। पिछले कई दिनों से कुछ नामों पर चर्चा हो रही है जो इस शो का हिस्सा हो सकते हैं। इसके कंटेस्टेंट्स को लेकर कई नाम सामने आए हैं उनमें एक नाम है पम्मी आंटी का।
{"_id":"5b869d4742c792462e3b3f46","slug":"ssumier-pasricha-aka-pammi-aunty-to-be-a-part-of-salman-khan-bigg-boss-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बिग बॉस 12' में नजर आ सकती हैं 'पम्मी आंटी', कई विवादित हस्तियों के नाम भी हैं लिस्ट में शामिल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'बिग बॉस 12' में नजर आ सकती हैं 'पम्मी आंटी', कई विवादित हस्तियों के नाम भी हैं लिस्ट में शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 29 Aug 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
सुमेर पसरीचा
Trending Videos
Ssumier Pasricha
खबरें हैं कि पम्मी आंटी यानी सुमेर पसरीचा बिग बॉस 12 का हिस्सा हो सकती हैं। बता दें सुमेर का पम्मी आंटी का अवतार बहुत पसंद किया जाता है और वे इस कैरेक्टर को लेकर काफी पॉपुलर भी हैं। ऐसे में अगर वे बिग बॉस में एंट्री लेते हैं तो शो काफी दिलचस्प हो सकता है।
divya agarwal
इतना ही नहीं 'बिग बॉस 11' के कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल भी इस बार शो नजर आ सकती हैं। कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि दिव्या का शो में आना फाइनल हो गया है। बता दें शो में आम लोगों में दो गे पार्टनर, एक सास-बहु की जोड़ी, जुड़वा बहने, बार डांसर, ट्रांसजेंडर, सोशल मीडिया स्टार्स MNV और सिमरन भोला का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Danny D
रिपोर्ट के अनुसार, शो में सबसे महंगी जोड़ी ब्रिटिश पोर्न स्टार डैनी डी और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की होगी। बिग बॉस का हिस्सा बनने के लिए यह जोड़ी सबसे ज्यादा फीस चार्ज कर रही है। खबरों की मानें तो इस जोड़ी को एक हफ्ते के 95 लाख रुपए मिलेंगे।
विज्ञापन
salman khan bigg boss
बता दें बिग बॉस के इस सीजन के तीन प्रोमो रिलीज किए जा चुके हैं। इस बार शो में 21 प्रतियोगी होंगे। इनमें से 3 सेलेब जोड़ियां होंगी और 3 नॉर्मल जोड़ियां होंगी। इसके अलावा 9 जोड़ियां शो में आने के बाद बनाई जाएंगी। इसके लिए बिग बॉस किस तरह का खेल खेलेंगे, यह तो शो शुरू होने के बाद ही पता चलेगा।