साल 2022 का पहला हफ्ता टीवी इंडस्ट्री के लिए धमाकेदार रहा। ऐसे में अब साल के पहले हफ्ते की टीआरपी लिस्ट भी सामने आ गई है। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क (Broadcast Audience Research Council) ने साल के पहले हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी की है, जिसमें स्टार्स प्लस के सीरियल्स का जलवा देखने को मिला है। साल 2021 में ‘अनुपमा’, ‘इमली’ और ‘गुम है किसी के प्यार में’ सीरियल्स का धमाल टीआरपी लिस्ट में देखने को मिला था लेकिन नए साल में इन सीरियल्स का क्या हाल है? आइए आपको बताते हैं। लिस्ट में हम आपको बताते हैं कि इस हफ्ते टॉप पांच में कौन से सीरियल रहे हैं?
TRP Week 1: साल के पहले हफ्ते छाए ये पांच सीरियल, ‘अनुपमा’ का जादू बरकरार और ‘इमली’ को मिला ये स्थान
गुम है किसी के प्यार में
‘गुम है किसी के प्यार में’ सीरियल इस बार भी टीआरपी चार्ट में दूसरे नबंर पर बना हुआ है। इन दिनों इस सीरियल में विराट और श्रुति का ट्रैक चल रहा है, जिसकी वजह से सई खूब ड्रामा कर रही है। हालांकि, अब तक सई के सामने श्रुति की सच्चाई आई नहीं है, जिस वजह से इस सीरियल की कहानी आगे क्या मोड़ लेती है दर्शक ये जानने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं।
इमली
साल 2022 में भी ‘इमली’ सीरियल ने दर्शकों को खुद से बांधा हुआ है। इस हफ्ते ये सीरियल टीआरपी चार्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। इन दिनों सीरियल में इमली और आर्यन की कहानी को दिखाया जा रहा है। दूसरी तरफ आदित्य और मालिनी की शादी भी हो गई है। ऐसे में कहानी में आ रहे ढेर सारे ट्विस्ट दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।
ये रिश्ता क्या कहलाता है
स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलता है’ ने भी टॉप पांच में अपनी जगह बनाई है। इस हफ्ते ये सीरियल टीआरपी चार्ट में चौथे स्थान पर आया है। इन दिनों इस सीरियल में खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। अभिमन्यु और आरोही की सगाई का सीन दिखाया गया, जिससे सीरियल थोड़ा इमोशनल चल रहा है लेकिन दर्शकों को देखने में उतना ही मजा भी आ रहा है।
ये हैं चाहतें
अकबर काजी और शरगुन कौर स्टारर सीरियल ‘ये हैं चाहतें’ टीआरपी लिस्ट के टॉप पांच में वापस लौट आया है। एकता कपूर के इस सीरियल ने अपनी रेटिंग में काफी सुधार किया है।