अभी तक इस साल रिलीज हुई फिल्मों में निर्माता वाशू भगनानी की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ सबसे बड़े बजट की फिल्म रही है लेकिन अब साउथ सिनेमा की इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कांगुवा' ने इसे पीछे छोड़ दिया है। अपने टीजर के साथ ही सोशल मीडिया पर छा जाने वाली फिल्म 'कांगुवा' का बजट 350 करोड़ रुपये से कहीं ज्यादा बताया जा रहा है। फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का घोषित बजट इतना ही बताया गया था।
2 of 4
कांगुवा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'कांगुवा' बनाने वालों का दावा है कि ये साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। कहा जाता है कि इसका बजट 350 करोड़ से ज्यादा है, जो इसे इंडियन सिनेमा में एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट भी बनाता है। इसमें कोई शक नहीं है कि 'कांगुवा' इस साल की अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म है। स्टूडियो ग्रीन की इस फिल्म में दो अलग-अलग कालखंड की कहानी है और इसमें फिल्म के हीरो सूर्या दोनों कालखंडों में दिखाई देंगे।
3 of 4
कांगुवा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कहा ये भी जा रहा है कि 'कांगुवा' का बजट इस साल की आने वाली फिल्मों 'सिंघम अगेन' और 'पुष्पा द रूल' जैसी दूसरी बड़ी फिल्मों से भी ज्यादा है। फिल्म में बॉबी और सूर्या के किरदारों के बीच की बड़ी लड़ाई को फिल्माने में लगी मेहनत के किस्से जब से बाहर आए हैं, लोगों की इस फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ी हैं। फिल्म टीजर में बॉबी का खलनायक वाला लुक, सूर्या के बहादुर योद्धा के लुक से बिलकुल अलग है।
4 of 4
कांगुवा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'कांगुवा' को ‘मगधीरा’ से कहीं आगे की फिल्म बताया जा रहा है। इसकी निर्माता कंपनी स्टूडियो ग्रीन साउथ सिनेमा में बड़ा नाम है, जिन्हें 'सिंघम' सीरीज, 'परुथी वीरन', 'सिरुथाई' और अन्य कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाना जाता है। इसी कंपनी ने प्रभास की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली द बिगिनिंग' का वितरण भी किया था। फिल्म ‘कांगुवा’ में वेट्री पलानीसामी की सिनेमैटोग्राफी और देवी श्री प्रसादे के संगीत पर भी लोगों की निगाहें टिकी हैं।