'मर्डर' और 'नजर' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का दमखम दिखाने वाले अभिनेता अश्मित पटेल अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। अश्मित बिग बॉस 4 का भी हिस्सा रह चुके हैं। अश्मित हाल ही में, 'स्टेट वर्सेस आहूजा' वेब सीरीज के साथ अभिनय की दुनिया में वापस लौटे हैं। अब एक इंटरव्यू में अभिनेता ने अपने करियर से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया और बताया कि अभिनय में आगे बढ़ने के लिए उन्होंने कभी अपनी बहन अमीषा पटेल का नाम नहीं लिया है।
2 of 5
अश्मित पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
'स्टेट वर्सेस आहूजा' में अश्मित ने एक सुपरस्टार की भूमिका निभाई है, जिस पर अपनी घरेलू नौकरानी के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। सीरीज इसी मुकदमे की कहानी है, जिससे अभिनेता को कई मुश्किलों से होकर गुजरना पड़ता है। वेब सीरीज की रिलीज के बाद दर्शकों ने इसकी कहानी को शाइनी आहूजा बलात्कार मामले से जोड़ कर देखा। हालांकि, अश्मित ने इसे वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित होने से इनकार किया है।
3 of 5
अश्मित पटेल
- फोटो : Instagram
अश्मित ने कहा, "जहां तक मुझे पता है, इसका किसी के जीवन से कोई समानता नहीं है यह पूरी तरह से एक स्वतंत्र विचार वाली फिल्म है। मुझे नहीं पता कि दर्शक इसे आपस में क्यों जोड़ रहे हैं, जबकि कहानी किसी को ध्यान में रखकर नहीं बनाई गई थी।" अश्मित ने कहा कि 'स्टेट वर्सेस आहूजा' सीरीज में काम करने के लिए उन्हें कभी सोच-विचार करने की जरूरत नहीं पड़ी क्योंकि वह निर्देशक तरूण चोपड़ा के साथ शुरू से ही घुले मिले थे।
4 of 5
अश्मित पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता का मानना है कि उन्होंने कभी भी काम के लिए अपनी बहन अमीषा पटेल का नाम नहीं लिया है। अश्मित ने कहा, "मैं हमेशा ऐसा व्यक्ति रहा हूं, जो चीजों को अपने दम पर करना पसंद करता हूं। इसलिए मैं कभी भी अपनी बहन को बैसाखी के रूप में इस्तेमाल नहीं करना चाहता था। क्योंकि दिन के अंत में जो मैं अपने दम पर कुछ हासिल करता हूं, उससे मुझे जो संतुष्टि होती है जो किसी से बैसाखी मिलने या आपके किसी गॉडफादर होने से कहीं अधिक बेहतर होती है।
5 of 5
अश्मित पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, अश्मित अपनी बहन अमीषा के काम का बहुत सम्मान करते हैं और उन्हें बेहतरीन अभिनेत्री भी मानते हैं। अमीषा की तारीफ करते हुए अश्मित ने कहा, "गदर 2 न सिर्फ मेरी बहन के लिए बल्कि सनी देओल के लिए भी एक ब्लॉकबस्टर वापसी थी। बॉबी देओल ने भी एनिमल के साथ वापसी की है। इसलिए लाइफ में हमेशा कमबैक का एक ऑप्शन रहता है।"
Karan Wahi Interview: 20 साल के अभिनय सफर पर बोले करण वाही, मैं तो एक्टर बनना ही नहीं चाह रहा था