जासूसी और रहस्यमयी कहानियां किस को पसंद नहीं हैं, यह दिलचस्प होती हैं। जासूसी कहानियां दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ाने का काम करती हैं और उन्हें थ्रिल का अनुभव कराती हैं। जासूसी कहानियों पर आधारित कई फिल्में बनीं, जिन्हें खूब पसंद किया गया। ओटीटी के आने के बाद और भी बेहतर कहानियां वेब सीरीज के रूप में सामने आईं। दर्शकों ने इन्हें बड़े ही चाव से देखा। हाल ही में वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु की जासूसी सीरीड "सिटाडेल: हनी बनी" प्रीमियर हुआ। यह सीरीज 7 नवंबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। अगर आप भी जासूसी कहानियों के शौकीन हैं तो आइए इस मौके पर ओटीटी पर मौजूद कुछ अन्य जासूसी कहानियों वाले वेब सीरीज के बारे में जान लेते हैं।
2 of 7
द फैमिली मैन
- फोटो : यूट्यूब
द फैमिली मैन
मनोज वाजपेयी की वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ आपको बांध के रखेंगी और आपका भरपूर मनोरंजन करेगी। यह एक जासूसी वेब शो है। मनोज वाजपेयी ने इस सीरीज में दमदार अभिनय किया है। उन्होंने इस सीरीज में सीक्रेट एजेंट श्रीकांत तिवारी का किरदार निभाया है। दो सीजन वाली यह सीरीज अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है।
Singham Again Box Office Collection Day 5: सिंघम अगेन पर मंडरा रहे संकट के बादल, कलेक्शन में गिरावट जारी
3 of 7
स्पेशल ऑप्स
- फोटो : यूट्यूब
स्पेशल ऑप्स
जासूसी कहानियों के शौकीनों के लिए ‘स्पेशल ऑप्स’ एक बेहतरीन च्वाइस होगी। दमदार अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता केके मेनन ने इसमें अहम भूमिका निभाई है। सीरीज की कहानी आपको अंत तक बांध कर रखेगी।
4 of 7
बॉर्ड ऑफ ब्लड
- फोटो : यूट्यूब
बॉर्ड ऑफ ब्लड
‘बॉर्ड ऑफ ब्लड’ की कहानी एक विशेष जासूस कबीर आनंद की जिंदगी पर बुनी गई है। कबीर के किरदार में इमरान खान नजर आए हैं। वह एक निष्कासित एजेंट की भूमिका में हैं। यह वेब सीरीज आपको नेटफ्लिक्स पर मिलेगी।
मुखबिर
‘मुखबिर’ एक्शन और रोमांच का पूरा पैक है। इस सीरीज में पाकिस्तान में रह रहे एक सीक्रेट भारतीय एजेंट की कहानी दिखाई गई है। यह शो जवानों के जीवन को बखूबी उजागर करता है। आठ एपिसोड वाले इस शो को आप जी5 पर देख सकते हैं।