फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South: साउथ के इन डायरेक्टर्स का बॉलीवुड फिल्मों में भी रहा बोलबाला, बॉक्स ऑफिस पर दी थी ब्लॉकबस्टर फिल्में

Wed, 02 Aug 2023 05:32 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 02 Aug 2023 05:32 PM IST
विज्ञापन
South Indian Top Directors Worked In Bollywood from Prabhu Deva to Priyadarshan
साउथ डायरेक्टर्स - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ फिल्मों का बोलबाला अब पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू के ऑस्कर जीतने के बाद हिंदी सिनेमा पूरी दुनिया में अपनी बुलंदियों का परचम लहरा रहा है। अब दौर ऐसा आ गया है कि जब भी बॉलीवुड की बात आती है तो साउथ इंडस्ट्री का जिक्र करना भी जरूरी हो जाता है। अब ऐसा माना जाता है कि साउथ के डायरेक्टर्स  बॉलीवुड की नब्ज भी पहचानते हैं। आज के इस लेख में हम आपको साउथ के उन निर्देशकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं।

South Indian Top Directors Worked In Bollywood from Prabhu Deva to Priyadarshan
एटली - फोटो : सोशल मीडिया

एटली कुमार
साउथ के जाने माने निर्दशक एटली कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जवान’ को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं। एटली की यह फिल्म रिलीज से पहले ही दर्शकों की खूब वाहवाही लूट रही है। ‘पठान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद शाहरुख खान का स्टारडम सातवें आसमान पर चढ़ गया है। अब देखना है कि  एटली की जवान फिल्म ‘पठान’ का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब हो पाती है कि नहीं।

South Indian Top Directors Worked In Bollywood from Prabhu Deva to Priyadarshan
प्रियदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियदर्शन
बॉलीवुड में जब भी कॉमेडी फिल्मों की बात होती है तो आज भी  'हेरा-फेरी' का का नाम अव्वल पर होता है। आपको बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन किसी बॉलीवुड के डायरेक्टर ने नहीं किया है बल्कि इस फिल्म को साउथ के मशहूर फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था। ‘हेरा-फेरी’ के अलावा प्रियदर्शन ने भूल भुलैया, हलचल, भागमभाग और ढोल जैसी फिल्में बनाकर कामयाबी पा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
South Indian Top Directors Worked In Bollywood from Prabhu Deva to Priyadarshan
प्रभु देवा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभु देवा
डांस के देवता कहे जाने वाले प्रभुदेवा अपने डांस के अलावा अपनी फिल्मों को लेकर भी जाने जाते हैं। बता दें कि प्रभु देवा का  सलमान खान के करियर को फिर से ऊपर उठाने के लिए उनका बड़ा योगदान है। सलमान के डूबते करियर को प्रभुदेवा ने ही संभाला था। निर्देशक ने फिल्म ‘वॉन्टेड’ को निर्देशित किया और सलमान खान का करियर फिर से स्थापित हो गया था।

 

 

विज्ञापन
South Indian Top Directors Worked In Bollywood from Prabhu Deva to Priyadarshan
ए आर मुरुगदास - फोटो : सोशल मीडिया

ए आर मुरुगदास 
आमिर खान के करियर में एक ब्लॉकबस्टर फिल्म शामिल करने का श्रेय ए आर मुरुगदास को जाता है। आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘गजनी’ का निर्देशन साउथ के ही फिल्म निर्देशक ए आर मुरुगदास ने किया था। आज भी दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए उत्साहित रहते हैं।

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed