साउथ सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं, जो फिल्म की कहानी और उनके कलाकार से जुड़ी हुई हैं। फिल्म की कास्ट अब तक पूरी तरह से तय नहीं हुई है, ऐसे में फिल्म में शामिल हो रहे कलाकारों के बारे में जानकारियां फैंस का उत्साह बढ़ा रही हैं। वहीं, अब फिल्म की शूटिंग को लेकर नई जानकारी सामने आई है।
Toxic: यश की 'टॉक्सिक' में दिखेगी 1970 के दशक की झलक, अगले शूटिंग शेड्यूल के लिए बनाए गए भव्य सेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Sun, 27 Oct 2024 02:05 PM IST
सार
सुपरस्टार यश और उनकी सह-कलाकार नयनतारा दिवाली के बाद अपनी आगामी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' के लिए सेट पर लौटेंगे। गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित फिल्म का अगला शेड्यूल 6 नवंबर से मुंबई में शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
