अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी जल्द ही एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपनी शादी पहले विदेश में प्लान की थी, लेकिन अब दोनों ने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग का फैसला किया है। अब हाल ही में, खबर आ रही है कि रकुल और जैकी अलग-अलग रीति-रिवाजों से दो शादियां करने वाले हैं। रकुल की तुलना में जैकी का स्टारडम भी कुछ कम नहीं है। अभिनेता एक्टिंग से लेकर प्रोड्यूसर तक की कुर्सी पर विराजमान हुए हैं। आइए जानते हैं जैकी से जुड़े कुछ दिलचस्प जानकारी...
2 of 5
जैकी भगनानी
- फोटो : इंस्टाग्राम
जैकी भगनानी ने अभिनय से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट एक्टिंग में कदम रखा था। इसके बाद कुछ और फिल्मों में काम करने के बाद अब वह प्रोड्यूसर बन चुके हैं। जैकी नौ फिल्मों में नजर आए हैं, लेकिन उनकी कोई भी फिल्म हिट नहीं हो सकी। बाद में जैकी को एक्टिंग में अपना करियर नजर नहीं आया, जिसके बाद उन्होंने प्रोड्यूसिंग क्षेत्र में अपना हाथ आजमाया। अभिनेता प्रोड्यूसर वासु भगनानी के बेटे हैं।
3 of 5
जैकी भगनानी
- फोटो : इंस्टाग्राम
जैकी 'रहना है तेरे दिल में', 'कल किसने देखा' और 'फालतू' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। जैकी के प्रोडक्शन हाउस का नाम पूजा फिल्म्स है। उनके बैनर तले 'मिशन लॉइन', 'गणपत' और 'कठपुतली' जैसी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी नेट वर्थ लगभग 35 करोड़ रुपये है। वहीं रकुलप्रीत सिंह बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं।
4 of 5
रकुल प्रीत और जैकी भगनानी
- फोटो : सोशल मीडिया
रकुल और जैकी काफी वक्त से एक साथ हैं। दोनों की डेटिंग की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। कई मौकों पर ये जोड़ी अक्सर साथ देखी जाती थी। हालांकि, इन्होंने खुलकर कभी अपनों रिश्ते पर बात नहीं की, लेकिन अब ये दोनों सितारे आधिकारिक तौर हमेशा के लिए एक दूसरे के होने के लिए तैयार हैं।
5 of 5
रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज ये जोड़ी गोवा के एक आलीशान होटल में शादी के बंधन में बंधेगा। गौरतलब है कि गोवा में ही इस जोड़ी के प्यार की शुरुआत हुई थी और यहीं उनका प्यार परवान भी चढ़ा था, जिसके कारण इस जोड़ी ने गोवा में शादी रचाने का फैसला किया है।
Rakul Preet Singh: रकुल ने बचपन में ही ठान लिया था अभिनय की दुनिया में आना, संघर्षों से गुजरकर पूरा किया इरादा