रणबीर कपूर की फिल्म रामायण से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं क्योंकि इसमें फिर से भगवान राम की कहानी को दिखाया जाएगा। वहीं स्पिरिट एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। वहीं दलपति 69 राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है और एसएसएमबी 29 महेश बाबू की फिल्म है। इन सभी आगामी फिल्मों के लेकर प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं।
2 of 5
'रामायण'
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamnamitmalhotra
'रामायण'
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी कई आगामी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, लेकिन सबसे ज्यादा रणबीर अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म को हाई बजट में बनाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'रामायण' का बजट 835 करोड़ रुपये है। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान की भूमिका में नजर आएंगे, तो वहीं साउथ अभिनेत्री साई फिल्म में माता सीता के किरदार में नजर आएंगी।
3 of 5
'स्पिरिट'
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
'स्पिरिट'
कल्कि 2898 एडी से बॉक्स ऑफिस धमाल मचाने के बाद प्रभास जल्द ही एक और मेगाबजट फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है स्पिरिट। इस फिल्म का निर्देशन एनिमल फेम निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'स्पिरिट' का बजट 500 करोड़ रुपये है। 'स्पिरिट' को लेकर प्रभास के फैंस बेहद उत्साहित हैं और फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
4 of 5
'दलपति 69'
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijay
'दलपति 69'
साउथ अभिनेता विजय दलपति की आखिरी फिल्म है 'दलपति 69'। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दलपति 69 का बजट 300 करोड़ रुपये के आस पास है। थलपति 69 आगामी भारतीय तमिल भाषा राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म का संभावित कामकाजी शीर्षक है, जिसका निर्देशन एच. विनोथ ने किया है और इसका निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस ने किया है। इस फिल्म में विजय के अलावा पूजा हेगड़े और बॉबी देओल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
5 of 5
SSMB29
- फोटो : इंस्टाग्राम@urstrulymahesh
SSMB29
महेश बाबू अभिनीत एसएसएमबी 29 की शूटिंग जनवरी 2025 में शुरू होगी। फिल्म विजयेंद्र प्रसाद द्वारा लिखी गई है और इसका निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं। फिल्म में कथित तौर पर अंतरराष्ट्रीय कलाकार शामिल होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महेश बाबू की फिल्म SSMB29 का बजट 1000 करोड़ रुपये है।
Athiya Shetty: अथिया शेट्टी ने अपनी अम्मा के साथ साझा की प्यारी तस्वीर, गुलाबी रंग में दिखा न्यू मम्मी का ग्लो