{"_id":"6ab5411e881ec277e002b9e9","slug":"the-paradise-box-office-collection-day-1-nanis-film-opens-strong-earns-more-than-31-crore-2026-09-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"द पैराडाइज: 'हनुमान अंश' को मिली कड़ी टक्कर, नानी की फिल्म ने की धमाकेदार शुरुआत; इतने करोड़ का किया कलेक्शन","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
द पैराडाइज: 'हनुमान अंश' को मिली कड़ी टक्कर, नानी की फिल्म ने की धमाकेदार शुरुआत; इतने करोड़ का किया कलेक्शन
Thu, 24 Sep 2026 08:56 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Thu, 24 Sep 2026 08:56 PM IST
सार
The Paradise 2026 Box Office Collection Day 1: साउथ एक्टर नानी की मच अवेटेड फिल्म ‘द पैराडाइज’ आज 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जानिए पहले दिन इसने कितनी कमाई की है।
विज्ञापन
द पैराडाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन
- फोटो : अमर उजाला
एक्टर नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने आज गुरुवार को थिएटर्स में दस्तक दे दी है। रिलीज से पहले ही फिल्म का काफी क्रेज देखने को मिल रहा था। जानिए इसके पहले दिन का कलेक्शन।
द पैराडाइज
- फोटो : X
पहले दिन की इतनी कमाई
श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द पैराडाइज’ आज रिलीज हो गई है। फिल्म में नानी लीड रोल में हैं। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन धमाकेदार शुरुआत की है। एडवांस बुकिंग में भी फिल्म ने बंपर कमाई की थी। अब आज रिलीज के बाद पहले दिन इसने खबर लिखे जाने तक 31.04 करोड़ की कमाई कर ली है। पहले दिन की कमाई से इसके क्रेज का अंदाजा लगाया जा सकता है।

फिल्म 'द पैराडाइज'
- फोटो : इंस्टाग्राम- @nameisnani
‘द पैराडाइज’ के बारे में
- ‘द पैराडाइज’ का निर्देशन श्रीकांत ओडेला ने किया है।
- इसे एसएलवी सिनेमाज के बैनर तले रिलीज किया गया है।
- फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, इंग्लिश, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम समेत कुल आठ भाषाओं में रिलीज हुई है।
- फिल्म में नानी, राघव जुयाल के अलावा मोहनलाल, सोनाली बेंद्रे और संपत राज अहम भूमिकाओं में हैं।
- ‘द पैराडाइज’ का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर द मूवी, हनुमान अंश
- फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों से टक्कर
‘द पैराडाइज’ ऐसे समय में रिलीज हुई है, जब बॉक्स ऑफिस पर पहले से ही दो फिल्में दमदार कमाई कर रही हैं। फिल्म 'हनुमान अंश' और पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही हैं।
रिलीज के 49वें दिन भी 'हनुमान अंश' का जलवा बरकरार है। इसका टोटल कलेक्शन 287.60 करोड़ हो गया है। वहीं 'मिर्जापुर द मूवी' ने कुल 222.59 करोड़ का कारोबार कर लिया है। ऐसे में ‘द पैराडाइज’ की टक्कर इन फिल्मों से होने वाली है।
वहीं इन फिल्मों के अलावा 'दायरा', 'वाइब' और 'रेसिडेंट ईविल' जैसी फिल्में भी थिएटर्स में लगी हुई हैं।
ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: कायम है 'हनुमान अंश' का दबदबा, 'मिर्जापुर' ने दर्ज कराई अपनी मौजूदगी; जानें 'दायरा' की कमाई