सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर भी धमाल मचाने वाली माइथोफिक्शन फिल्म ‘हनुमान’ के हीरो तेजा सज्जा अपनी अगली रूमानी फिल्म ‘मिराई’ की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। लेकिन, फिल्म ‘हनुमान’ के प्रसाद का स्वाद उनको अब भी खूब भा रहा है, उनसे चार बातें...
Teja Sajja: ‘जय हनुमान’ में हनुमान के किरदार पर क्या बोले तेजा सज्जा, शुरू की अपनी इस नई फिल्म की शूटिंग
इन दिनों जहां भी मैं जाता हूं मुझसे पहला सवाल वही होता है जो आप पूछ रहे हैं कि फिल्म ‘जय हनुमान’ में क्या चिरंजीवी सर हनुमान का किरदार निभाने वाले हैं। उनका हमारे ऊपर शुरू से आशीर्वाद रहा है। उनको सब पता है, और उनके बारे में सबको जो पता होना चाहिए, वह भी समय आन पर पता चल ही जाएगा।
‘हनुमान’ की शूटिंग के दौरान मेरे पास कई फिल्मों के प्रस्ताव आए लेकिन मेरा ध्येय अभिनय करना है और इसके संपूर्ण समर्पण से मैं कभी पीछे नहीं हटूंगा। ‘हनुमान’ एक ऐसी फिल्म रही जिसके दौरान अगर मैं दूसरी कोई फिल्म शुरू कर देता तो इस किरदार से न्याय शायद नहीं कर पाता।
हां, मैंने अपनी अगली फिल्म के लिए हां कर दी है। मेरी अगली फिल्म क्या होगी, इसकी शूटिंग कब शुरू होगी, इसे लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन मेरा मानना है कि इसका एलान करने का अधिकार फिल्म के निर्माता-निर्देशक के पास ही रहना चाहिए।
फिल्म ‘हनुमान’ को लोगों का प्यार इसलिए भी मिला क्योंकि ये एक पारिवारिक फिल्म है और अरसे बाद लोगों ने भाई-बहन के प्यार पर आधारित कोई फिल्म बड़े परदे पर देखी। ‘हनुमान’ रिश्तों की रक्षा करने वाले भगवान हैं और फिल्म में भी हमने यही बात दिखाने की कोशिश की है।
Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर को है ब्रांड से परहेज, कपड़ों पर खर्चतीं हैं महज इतने रुपये