साउथ अभिनेता महेश बाबू और एसएस राजामौली की आगामी फिल्म एसएसएमबी29 को लेकर कई जानकारी लगातार सामने आ रही है। फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार, इस फिल्म में अब प्रियंका चोपड़ा के बाद एक और बॉलीवुड अभिनेता का नाम शामिल हो गया है, जिन्होंने फिल्म में पृथ्वीराज को रिप्लेस दिया है।
2 of 5
फिल्म में प्रियंका भी आएंगी नजर
- फोटो : इंस्टाग्राम@urstrulymahesh, priyankachopra
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जॉन अब्राहम की वजह से पृथ्वीराज सुकुमारन एसएस राजामौली की फिल्म एसएसएमबी 29 का हिस्सा नहीं होंगे। फिल्म एसएसएमबी29 में कथति तौर पर अब पृथ्वीराज की जगह जॉन अब्राहम को ले लिया गया है। वहीं, प्रियंका कुछ दिन पहले ही शूटिंग के लिए महेश बाबू के साथ हैदराबाद पहुंची थीं।
3 of 5
प्रियंका के बाद अब जॉन अब्राहम की हुई एंट्री?
- फोटो : इंस्टाग्राम@urstrulymahesh, priyankachopra, thejohnabraham
दरअसल, मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार, जॉन अब्राहम को प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की SSMB29 में लिया गया है। अभिनेता ने पृथ्वीराज सुकुमारन की जगह ली है, जो मूल पसंद थे, लेकिन बात नहीं बन पाई। जॉन के साथ प्रियंका चोपड़ा के भी कई सीन हैं, जिनकी शूटिंग हैदराबाद में ही होगी।
यह भी पढ़ें:
Shruti Haasan: श्रुति हासन अभी तक क्यों हैं सिंगल, कमल हासन-सारिका के तलाक के बाद उन पर पड़ा था गहरा असर
4 of 5
पहले जॉन की जगह पृथ्वीराज को लिया गया था?
- फोटो : इंस्टाग्राम@thejohnabraham
प्रियंका और महेश बाबू ने अपनी भूमिकाओं के लिए शूटिंग शुरू कर दी है और जॉन जल्द ही उनके साथ जुड़ने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर जॉन अपनी फिल्म 'द डिप्लोमैट' की रिलीज का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म एक पाकिस्तान में फंसी एक भारतीय लड़की को बचाने के मिशन पर है, जहां उसे जबरन शादी के लिए मजबूर किया गया था। कुमुद मिश्रा, शारिब हाशमी और अश्वथ भट्ट जैसे कलाकारों से सजी यह फिल्म 7 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
यह भी पढ़ें:
Akshay Kumar: जोखिम भरे स्टंट की वजह से जा सकती थी अक्षय कुमार की जान, महेश भट्ट बोले- ये मर जाएगा
5 of 5
SSMB29 का निर्देशन एसएस राजामौली करेंगे
- फोटो : इंस्टाग्राम@urstrulymahesh, priyankachopra
प्रियंका की आखिरी बॉलीवुड फिल्म राजकुमार राव के साथ द व्हाइट टाइगर थी। यह फिल्म 2021 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी। इसके अलावा प्रियंका सिटाडेल सीजन 2 में नजर आएंगी।