सुपरस्टार प्रभास केवल दक्षिण भारत में ही नहीं बल्कि पूरे देश में मशहूर हैं। उन्हें पहला पैन इंडिया स्टार भी कहा जाता है। बाहुबली के बाद से ही उनकी फैंस फॉलोइंग विदेश तक फैल चुकी है। यही वजह है कि जब कभी भी उनकी फिल्म रिलीज होती है तो उसकी शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार होती है। आज हम आपको प्रभास की उन फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पहले दिन वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का कारोबार करने में सफल रही।
Prabhas BO Report: प्रभास की इन फिल्म की हुई बंपर ओपनिंग, पहले दिन ही कमाए 100 करोड़ से ज्यादा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभास की फिल्म सलार हाल ही में रिलीज हुई है। केजीएफ 2 के बाद लोगों को प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आए हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को अच्छी शुरुआत मिली है। यह फिल्म 100 करोड़ की ओपनिंग लेने में कामयाब रही। ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 178.7 करोड़ का कलेक्शन किया।
इस लिस्ट में दूसरा नाम आदिपुरुष का है। ओम राउत के निर्देशन में बनी यह फिल्म भी पहले दिन टिकट खिड़की पर धमाल मचाने में कामयाब रही थी। देश के हर कोने में पहले दिन इस फिल्म को देखने के लिए लोगों में जबर्दस्त उत्सुकता थी। फिल्म का ओपनिंग डे ग्लोबल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 140 करोड़ रुपये रहा था।
बाहुबली 2 के बाद प्रभास साहो लेकर दर्शकों के सामने उपस्थित हुए थे, जिसकी वजह से लोग सिनेमाघरों में उमड़ पड़े। फिल्म में वे जबर्दस्त एक्शन करते नजर आए थे। पहले ही दिन यह फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने में सफल रही थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 130 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था।
बाहुबली 2 प्रभास के करियर की सबसे कामयाब फिल्म है। इस फिल्म ने केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी जमकर कमाई की थी। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर लोगों में जबर्दस्त दीवानगी देखने को मिली थी। यह वजह है कि फिल्म ने पहले दिन ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया था। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 217 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था।
Sunny Deol: सनी देओल ने शाहरुख-आमिर और सलमान के साथ अपने रिश्ते पर की बात, बताया- तीनों के साथ कैसा है समीकरण