सुपरहिट फिल्में बनाने के लिए मशहूर एसएस राजामौली और तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू की पैन-इंडिया फिल्म 'SSMB29' का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। 'आरआरआर' के बाद से ही फैंस इस फिल्म से जुड़े हर अपडेट पर अपनी नजरें टिकाए हुए हैं। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।
SSMB29: महेश बाबू-राजामौली की फिल्म पर आया बड़ा अपडेट, जानकर खुशी से झूम उठेंगे फैंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म को कथित तौर पर नौ अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि इस दिन महेश बाबू का बर्थडे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस खास मौके पर मेकर्स अभिनेता के फैंस को बड़ा तोहफा दे सकते हैं। जानकारी के अनुसार फिलहाल मेकर्स फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पार्ट और स्क्रिप्ट पर काम करने में व्यस्त हैं।
Ali Abbas Zafar: शाहिद के साथ स्पोर्ट्स ड्रामा बनाने के मूड में नहीं हैं अली अब्बास जफर? यह बड़ी वजह आई सामने
कहा जा रहा है कि यह फिल्म एक एडवेंचर ड्रामा होगी, जिसकी कहानी अफ्रीकी जंगल में घटित होगी। इस फिल्म में कथित तौर पर महामानवों जैसी समानताएं भी देखने को मिलेंगी। मौजूदा समय में मेकर्स कथित तौर पर लॉन्च के लिए प्री-विज़ुअलाइजेशन में भी व्यस्त हैं।
टॉलीवुड निर्माता केएल नारायण इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। इसे अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक माना जा रहा है। फिल्म कथित तौर पर 2025 के मध्य में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। गौरतलब है कि फिल्में बनाने के मामले में राजामौली का ट्रैक रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है।
उनकी बनाई अभी तक की सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं। बाहुबली और आरआरआर को साउथ के साथ हिंदी पट्टी में भी काफी ज्यादा पसंद किया गया था। इन फिल्मों से उत्तर भारत में भी राजामौली की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा बढ़ गई है।
Jungkook: लाइव सेशन के बीच सो गए मशहूर के-पॉप स्टार, 21 मिनट तक BTS सिंगर को देखते रहे 60 लाख फैंस