अपनी फिल्मों कि तरह ही तमिल एक्टर विजय ने इंस्टाग्राम पर भी धांसू एंट्री मारी है। फैंस को लंबे समय से उनका इस प्लेटफॉर्म पर इंतजार था। रविवार को सुपरस्टार ने अपना पहला पोस्ट किया, जिसे देखकर उनके प्रसंशक खुशी से झूम उठे और बिना समय बर्बाद किए अपने फेवरेट सितारे से तेजी से जुड़ने लगे।
Vijay: साउथ सुपरस्टार विजय का इंस्टाग्राम पर धांसू डेब्यू, कुछ ही घंटों में इतने लाख लोगों ने किया फॉलो
अपने पहले पोस्ट में एक्टर ने खुद की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अपनी अपकमिंग फिल्म लियो के लुक में मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''हैलो नानबास और नानबिस (हैलो दोस्तों)। साथ ही, उनके अकाउंट के बायो में लिखा है, ''अभिनेता विजय के कार्यालय द्वारा संचालित आधिकारिक पेज।"
Sara Ali Khan: सारा अली को है किसी 'अंधे-पागल' की तलाश, शादी के सवालों पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
View this post on Instagram
Pradeep Sarkar Prayer Meet: प्रदीप सरकार की प्रार्थना सभा में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, नम आंखों से किया याद
बता दें कि इस फोटो पर अब तक 16 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, उन्हें कुछ ही घंटों में अब तक उन्हें 16 लाख से अधिक लोग फॉलो भी कर चुके हैं। फिलहाल अभिनेता ने अभी तक अपने अकाउंट से किसी को भी फॉलो नहीं किया है।
Salaar: प्रभास ने इस मामले में 'सालार' के जरिए अपनी ही फिल्म 'बाहुबली 2' को दी मात, 'आरआरआर' को भी छोड़ा पीछे
विजय को आखिरी बार रश्मिका मंदाना के साथ तमिल ब्लॉकबस्टर वरिसु में देखा गया था। वह वर्तमान में लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म लियो में व्यस्त हैं। फिल्म में तृषा कृष्णन भी मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में इस फिल्म के साथ संजय दत्त का नाम भी जुड़ गया है। वह इसमें नेगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं। इससे पहले संजय केजीएफ चैप्टर में विलेन की भूमिका में दिखे थे। साउथ के साथ हिंदी पट्टी के लोगों को भी उनकी एक्टिंग खूब पसंद आई थी।
दुखद: नहीं रहे दिग्गज टॉलीवुड कॉस्ट्यूम डिजाइनर कृष्णा, इंडस्ट्री में छाई शोक की लहर