फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kamal Haasan: 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर आया नया अपडेट, कमल हासन ने पूरी की फिल्म की शूटिंग

Thu, 21 Dec 2023 04:29 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 21 Dec 2023 04:29 PM IST
विज्ञापन
Indian 2 Actor Kamal Haasan Completed his Film Kalki 2898 AD read Details Here
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

कमल हासन तमिल सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। 'विक्रम' की शानदार सफलता के बाद उनके पास बहुत सारी फिल्में हैं। वे जल्द ही 'कल्कि 2898AD' में खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही इस साइंस फिक्शन ड्रामा में अमिताभ बच्चन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 


Dunki: डंकी में नहीं दिखेगा शान का गाना 'दूर कहीं दूर', गायक ने पोस्ट साझा कर बताई वजह

Trending Videos
Indian 2 Actor Kamal Haasan Completed his Film Kalki 2898 AD read Details Here
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक कमल हासन ने 'कल्कि 2898AD' की शूटिंग पूरी कर ली है। चूंकि प्रभास अपनी आगामी रिलीज 'सालार' के प्रचार में व्यस्त हैं, इसलिए निर्देशक नाग अश्विन ने कमल हासन से जुड़े कुछ हिस्सों को फिल्माने फैसला किया था। 

Indian 2 Actor Kamal Haasan Completed his Film Kalki 2898 AD read Details Here
कमल हासन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कुछ समय पहले अभिनेता को हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग करते हुए भी देखा गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने कथित तौर पर 'कल्कि 2898AD' की शूटिंग पूरी कर ली है। बताया जा रहा है कि अभिनेता ने फिल्म के लिए 20 दिनों तक शूटिंग की है। फिल्म का अगला शेड्यूल काफी अहम होने वाला है और यह प्रभास द्वारा 'सलार पार्ट 1: सीजफायर' का प्रमोशनल काम पूरा करने के बाद शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian 2 Actor Kamal Haasan Completed his Film Kalki 2898 AD read Details Here
इंडियन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कमल हासन अपनी फिल्म 'इंडियन 2' के लिए काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का निर्देशन शंकर कर रहे हैं। यह 90 के दशक में आई इंडियन का सीक्वल है। फिल्म में कमल हासन सेनापति के किरदार में वापसी करते हुए नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उनके पास 'ठग लाइफ' नाम की भी फिल्म है, जिसका निर्देशन मणिरत्नम करने वाले हैं। 

विज्ञापन
Indian 2 Actor Kamal Haasan Completed his Film Kalki 2898 AD read Details Here
कमल हासन, मणिरत्नम - फोटो : social media

36 साल बाद दोनों दिग्गज इस फिल्म में एक साथ काम करने जा रहे हैं। कमल ने निर्देशक एच विनोथ के साथ अपनी 233वीं फिल्म की भी घोषणा की है। हालांकि, यह फिल्म कब शुरू होगी इस पर कोई अपडेट फिलहाल नहीं आया है।
Jacqueline Fernandez: हाईकोर्ट ने ईडी को भेजा नोटिस, जैकलीन की एफआईआर रद्द कराने की याचिका पर मांगा जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed