फिल्म 'सारिपोधा सानिवारम' की अपार सफलता के बाद साउथ सुपरस्टार नानी की 32वीं फिल्म हिट 3 का दमदार पोस्टर और टीजर प्रशंसकों को बेहद पसंद आया। अब इस फिल्म से जुड़ी एक और महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है, जो कि फिल्म के अभिनेता से जुड़ी है।
2 of 4
हिट 3
- फोटो : सोशल मीडिया
नानी इन दिनों अपनी फिल्म हिट 3 को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। नानी इन दिनों अपनी फिल्म हिट 3 की शूटिंग कर रहे हैं, जो कि हिट फ्रैंचाइज का तीसरा भाग है, जिसका निर्देशन सैलेश कोलानू ने किया है। हिट 3 के प्रोमो में नानी एक निर्दयी पुलिस वाले के रूप में दिखाई दिए, जो अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। इसमें नानी को एक भयानक पुलिसवाले के अवतार में दिखाया गया है। नानी ने फिल्म का पोस्टर एक कैप्शन के साथ साझा किया था, जिसमें लिखा था, 'पुलिस कम, अपराधी ज्यादा। अर्जुन सरकार ने कार्यभार संभाला। नानी 32 अब 'हिट द थर्ड केस' है। खून के दरवाजे 1 मई 2025 को खुलेंगे।'
3 of 4
हिट 3
- फोटो : सोशल मीडिया
नानी इस फिल्म को अपने होम बैनर तले प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में नानी काफी मोटी रकम खर्च कर रहे हैं। हिट 3 को शुरू में एक छोटे बजट के साथ बनाने की योजना बनाई गई थी क्योंकि यह एक थ्रिलर फिल्म है। हालांकि, फिल्म की डिमांड को देखते हुए और खासतौर पर इसके एक्शन सींस को देखते हुए इसमें अब अधिक पैसा लगाया जा रहा है।
4 of 4
हिट 3
- फोटो : सोशल मीडिया
नानी की फिल्म हिट 3 की शूटिंग कश्मीर, सिक्किम और पंजाब में होगी और मेकर्स इस थ्रिलर को और भी शानदार बनाने के लिए हर संभव प्रयार कर रहे हैं। इस फिल्म में एक्शन सीन काफी होंगे, क्योंकि नानी एक पुलिस वाले अर्जुन सरकार की भूमिका में नजर आएंगे। नानी को आखिरी बार 'सारिपोधा सानिवारम' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। वहीं, अब नानी अपने 32वीं फिल्म यानी 'हिट द थर्ड केस' के लिए उत्साहित हैं।
Freedom At Midnight: सोनी लिव की सीरीज की रिलीज से पहले ही बवाल, दंगों को रंगविहीन करने पर विवेक का बड़ा हमला