शंकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'गेम चेंजर' ने हाल ही में सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। यह फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई है। बड़े बजट में बनकर तैयार हुई इस फिल्म का टिकट खिड़की पर बुरा हाल है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने छठे दिन कितने करोड़ का कारोबार किया।
Game Changer: रिलीज के बाद गेम चेंजर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से नाखुश हैं शंकर, बोले- फिल्म के नतीजे ने निराश...
2 of 5
गेम चेंजर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म पर पानी की तरह बहाया गया पैसा
राम चरण और कियारा आडवाणी अभिनीत 'गेम चेंजर' को 450 करोड़ के आस-पास के बजट से तैयार किया गया है। फिल्म पर निर्माताओं ने पानी की तरह पैसा बहाया है। इस फिल्म के चार गानों के लिए ही 75 करोड़ रुपये लगाए गए थे। हालांकि, रिलीज के बाद यह फिल्म अपनी लागत वसूल करती नजर नहीं आ रही है।
Box Office: राम चरण की 'गेम चेंजर' और सोनू सूद की 'फतेह' ने किया निराश, जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का हाल
3 of 5
गेम चेंजर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
छठे दिन महज इतना कलेक्शन कर सकी फिल्म
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो छठे दिन इस फिल्म ने महज पांच करोड़ 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 111.7 करोड़ रुपये हो चुकी है। बजट के हिसाब से फिल्म की यह कमाई किसी भी तरह से संतोषजनक नहीं कही जा सकती।
4 of 5
गेम चेंजर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साल की सबसे बड़ी फ्लॉप साबित होने की ओर गेम चेंजर
छह दिनों में फिल्म के इतने कम कारोबार से अब फिल्म के फ्लॉप होने की आशंका काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। आरआरआर के बाद से इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। इसकी रिलीज भी कई बार टलती रही, जिसके बाद आखिरकार यह 10 जनवरी से सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो सकी।
5 of 5
गेम चेंजर (हिंदी)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ये सितारे भी आए फिल्म में नजर
गेम चेंजर की कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। फिल्म में राम चरण, कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, जयराम और नवीन चंद्रा अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में राम चरण एक आईएएस अधिकारी की भूमिका निभाई हैं।
संबंधित वीडियो