राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गेम चेंजर’ रिलीज के लिए तैयार हैं। अभिनेता अपनी इस आगामी फिल्म का इन दिनों जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं। हाल ही में वह नंदमुरी बालकृष्ण के शो 'अनस्टॉपेबल विद एनबीके' शो में पहुंचे थे। इस शो के दौरान राम चरण ने अपने करियर को लेकर भी बातें कीं।
Game Changer: अमेरिका में होंगे राम की गेम चेंजर के सीमित प्रीमियर शो? तमिल-हिंदी संस्करणों लेकर बड़ी अटकलें
2 of 5
राम चरण केजीएफ के निर्देशक के साथ करेंगे काम
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
इस फिल्म में काम करने का है अफसोस
बातचीत के दौरान राम चरण ने स्वीकार किया कि अमिताभ बच्चन की मशहूर फिल्म ‘जंजीर’ के बॉलीवुड रीमेक में अभिनय करना एक ऐसा निर्णय था, जिसके बाद उन्हें काफी पछतावा हुआ। अपने उस अनुभव को याद करते हुए राम चरण ने कहा कि इस प्रोजेक्ट में बड़ी संभावनाएं थीं, लेकिन यह उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सकी।
Ram Charan: कब डेब्यू करेंगे पवन कल्याण के बेटे अकीरा नंदन? जानें चचेरे भाई राम चरण ने क्या कहा
3 of 5
राम चरण
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
2013 में आई थी फिल्म
राम चरण का हिंदी सिनेमा में डेब्यू साल 2013 में हुआ था। उन्होंने अपूर्व लाखिया के निर्देशन में ‘जंजीर’ के रीमेक में अभिनय किया था। यह फिल्म 1973 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म का नया संस्करण थी। फिल्म में राम चरण एक निडर पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आए थे। हालांकि, दर्शकों को यह फिल्म बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। फिल्म को तेलुगु में भी 'तूफान' के नाम से रिलीज किया गया था।
4 of 5
जंजीर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मूल फिल्म ने बदली थी बिग बी की किस्मत
मूल फिल्म ‘जंजीर’ को सलीम–जावेद ने लिखा था। वहीं, इसका निर्देशन प्रकाश मेहरा ने किया था। इस फिल्म से अमिताभ बच्चन के किस्मत के सितारे चमक उठे थे। फिल्म की रिलीज के बाद उन्हें एंग्री यंग मैन कहा जाने लगा था।
5 of 5
गेम चेंजर कियारा की साउथ डेब्यू फिल्म है
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
10 जनवरी को आएगी गेम चेंजर
राम चरण की ‘गेम चेंजर’ की बात करें तो इस फिल्म को शंकर ने निर्देशित है। 10 जनवरी, 2025 को यह सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी भी हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे यूट्यूब पर अब तक एक करोड़ 80 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
संबंधित वीडियो