राम चरण और कियारा आडवाणी पहली बार फिल्म गेम चेंजर में साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म का टीजर, ट्रेलर और गाने पहले ही प्रशंसकों के दिलों में खास जगह बना चुके हैं। फिल्म को लेकर अब जानकारी सामने आई है गेम चेंजर के तमिल और हिंदी संस्करणों के बस सीमित शो ही अमेरिका में होंगे। जानिए क्या है पूरा मामला....
2 of 5
गेम चेंजर में नजर आएगी राम-कियारा की जोड़ी
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
राम चरण और कियारा आडवाणी अभिनित फिल्म गेम चेंजर इस शुक्रवार को बड़े पैमाने पर रिलीज के लिए तैयार है। यह राजनीतिक एक्शन ड्रामा बहुत बड़े बजट पर बनी है। यह फिल्म शंकर की तेलुगु में पहली निर्देशित फिल्म है और श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन के दिल राजू द्वारा समर्थित है। अजित की विदामुयार्ची के स्थगित होने के साथ, फिल्म ने तमिलनाडु में अपनी अच्छी पकड़ बना ली है।
3 of 5
गेम चेंजर कियारा की साउथ डेब्यू फिल्म है
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राम चरण की फिल्म गेम चेंजर के पास अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी बड़ी सफलता हासिल करने का एक खास मौका है, जो विशाल तमिल बाजार का लाभ उठा सकती है। यही वजह है कि गेम चेंजर के यूएसए प्रीमियर के लिए तमिल संस्करण से महत्वपूर्ण कमाई की उम्मीद थी। हालांकि, फिल्म की रिलीज में देरी की वजह से अब अमेरिका में गेम चेंजर के हिंदी और तमिल में केवल सीमित प्रीमियर होंगे।
Alia Bhatt-Deepika-Ram Kapoor: आलिया भट्ट होंगी अगली दीपिका पादुकोण? राम कपूर बोले- एक से शादी की है दूसरा...
4 of 5
10 जनवरी को रिलीज होगील गेम चेंजर
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
गेम चेंजर के तमिल और हिंदी संस्करणों के साथ यह पस्थिति इसकी कमाई पर असर डाल सकती है। हालांकि, यूएसए वितरक ने यह साफ कर दिया है कि तमिल और हिंदी संस्करण 10 जनवरी से पूरी तरह रिलीज होंगे। तेलुगु संस्करण की पहले ही डिस्ट्रिब्यूट किया जा चुक है और इसे योजना के अनुसार रिलीज किया जाएगा।
5 of 5
शंकर ने किया है फिल्म का निर्देशन
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गेम चेंजर उत्तरी अमेरिकी क्षेत्र में प्रीमियर के दिन 1.4 मिलियन यानी 12 करोड़ 1 लाख 59 हजार 503 रुपये की कमाई करने के लिए तैयार है। फिल्म में कियारा और राम के अलावा एसजे सूर्या, अंजलि, श्रीकांत, जयराम और बाकी महत्वपूर्ण कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।