तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर इन दिनों जापान में अपनी नई फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' के प्रचार में व्यस्त हैं। यह फिल्म वहां 28 मार्च 2025 को रिलीज होने वाली है। कोरटाला शिवा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2024 में भारत में ठीक-ठाक कमाई करने में सफल रही थी। अब यह जापानी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की पूरी कोशिश में है।
Mohanlal: साउथ ही नहीं बॉलीवुड में भी अदाकारी का जादू बिखरे चुके हैं मोहनलाल, इन हिंदी फिल्मों में किया काम
2 of 6
जूनियर एनटीआर
- फोटो : इंस्टाग्राम, एक्स
जूनियर एनटीआर ने साझा किया वीडियो
हाल ही में जूनियर एनटीआर ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह ऑडिटोरियम में दाखिल होते दिख रहे हैं। वहां मौजूद फैंस की भीड़ ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया। अपने पसंदीदा सुपरस्टार को देखते ही लोग खुशी से झूम उठे। वीडियो में जूनियर एनटीआर सीढ़ियों से गुजरते हुए फैंस को हाथ हिलाते और फ्लाइंग किस देते नजर आए। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, "जापान, मैं अभिभूत हूं! 28 मार्च से जापानी दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में देवरा रिलीज हो रही है। इस अनुभव करने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता।"
Bhool Chuk Maaf Release Date: ‘जाट’ से डरे राजकुमार राव, आगे बढ़ाई अपनी फिल्म; जानें अब कब होगी रिलीज
3 of 6
जूनियर एनटीआर
- फोटो : इंस्टाग्राम, एक्स
जापान में फैंस बरसा रहे प्यार
जापान पहुंचते ही जूनियर एनटीआर को वहां के फैंस से गजब का प्यार मिल रहा है। वह प्रचार कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपने खास पलों को शेयर कर रहे हैं। 'आरआरआर' की शानदार सफलता के बाद उनकी ग्लोबल फैन फॉलोइंग में अच्छा इजाफा नजर आया है। जापान में उनका यह दौरा 'देवरा: पार्ट 1' की कमाई को और बढ़ाने वाला साबित हो सकता है।
4 of 6
देवरा पार्ट 1
- फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
'देवारा: पार्ट 1' में हैं ये सितारे
'देवारा: पार्ट 1' एक पैन-इंडियन एक्शन ड्रामा है, जिसमें जूनियर एनटीआर के साथ सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर ने भी काम किया है। इस फिल्म से सैफ और जाह्नवी ने तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया था। इसके शानदार विजुअल्स, जोरदार एक्शन और भावनात्मक कहानी के लिए भारत में जूनियर एनटीआर के फैंस इस फिल्म की काफी तारीफ कर चुके हैं। यह दो हिस्सों में पूरी होगी। इसका दूसरा हिस्सा 2027 में रिलीज होगा।
5 of 6
ऋतिक-जूनियर एनटीआर
- फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan, jrntr
बॉलीवुड में डेब्यू की भी है तैयारी
जूनियर एनटीआर सिर्फ साउथ तक सीमित नहीं हैं। वह जल्द ही बॉलीवुड में 'वॉर 2' से डेब्यू करने वाले हैं। इस स्पाई-एक्शन फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन लीड रोल में होंगे। इसका निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। फिल्म में कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में हैं।