अभिनेता राघव लॉरेंस जल्द ही 'चंद्रमुखी 2' में नजर आने वाले हैं। फैंस को लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार है। अभिनेता को आखिरी बार तमिल फिल्म 'रुद्रन' में देखा गया था। इस बीच उनकी अपकमिंग फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
Project K: क्या 'प्रोजेक्ट के' का नाम बदलकर किया गया 'कालचक्र'? यहां जानें क्या है पूरा मामला
2 of 5
राघव लॉरेंस
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता ने अब 'डायरी' निर्देशक इनिसाई पांडियन के साथ अपनी अगली फिल्म साइन कर ली है। बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट में राघव अपने भाई एल्विन और अभिनेत्री वैशाली राज के साथ मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
3 of 5
राघव लॉरेंस
- फोटो : सोशल मीडिया
15 जुलाई को सोशल मीडिया पर प्रोडक्शन हाउस ने साझा किया कि प्रोजेक्ट को अस्थायी रूप से 'प्रोडक्शन नंबर 12' शीर्षक दिया गया है। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। मेकर्स की तरफ से यह भी बताया गया है कि फिल्म की शूटिंग बड़े पैमाने पर की जाएगी।
4 of 5
राघव लॉरेंस
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि निर्देशक इनिसाई पांडियन ने दो और फिल्में साइन की हैं, जिनका अस्थायी नाम 'प्रोडक्शन नंबर 4' और दूसरे का नाम 'प्रोडक्शन नंबर 9' है। फिलहाल निदेशक द्वारा प्रोजेक्ट के संबंध में विवरण की घोषणा की जानी बाकी है। वर्कफ्रंट की बात करें तो राघव लॉरेंस फिल्म 'चंद्रमुखी 2' से बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन में है।
5 of 5
राघव लॉरेंस
- फोटो : सोशल मीडिया
पी वासु द्वारा निर्देशित फिल्म में राघव लॉरेंस, वाडिवेलु, कंगना रणौत, राधिका सरथकुमार, सृष्टि डांगे, महिमा नांबियार लक्ष्मी मेनन सहित अन्य कलाकार हैं। गौरतलब है कि चंद्रमुखी में रजनीकांत लीड रोल में नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।
Sunny Leone: सनी लियोनी ने धर्मा-यशराज फिल्म्स संग की एडल्ट फिल्मों की तुलना, बोलीं- दोगुनी मेहनत से किया काम