फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा के खिलाफ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, उनके बेटे नारा लोकेश और जन सेना पार्टी के प्रमुख और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण सहित तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेताओं की छेड़छाड़ की गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर कथित रूप से पोस्ट करने के लिए मामला दर्ज किया गया है।
Ram Gopal Varma: चंद्रबाबू नायडू की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ करने पर बुरे फंसे राम गोपाल वर्मा, मामला दर्ज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 12 Nov 2024 08:58 AM IST
सार
Ram Gopal Varma: यह मामला प्रकाशम जिले के मद्दीपाडु पुलिस स्टेशन में टीडीपी नेता रामलिंगम द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद दर्ज किया गया था, जिसमें उन्होंने रामगोपाल वर्मा पर सोशल मीडिया का उपयोग कर नायडू और उनके परिवार, जिसमें उनके बेटे लोकेश और बहू ब्राह्मणी भी शामिल हैं, के खिलाफ अपमानजनक कंटेंट प्रसारित करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन