शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी अभिनीत फिल्म 'अमरण' को रिलीज हुए अब 16 दिन हो चुके हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म 100 करोड़ रुपये के क्लब में काफी पहले ही शामिल हो चुकी है। फिल्म का लक्ष्य अब 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा है, लेकिन इस राह में इसे फिलहाल काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। फिल्म के 16वें दिन के आंकड़े भी अब सामने आ चुके हैं, जिसमें फिल्म ने अब तक 2 करोड़ रुपये से भी ज्यादा कमाए हैं।
2 of 5
अमरण
- फोटो : इंस्टाग्राम
पहले दिन बटोरे 21 करोड़ से भी ज्यादा
'अमरण' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन 21.4 करोड़ का कारोबार किया था। इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 19.15 करोड़ का कारोबार किया। तीसरे दिन यानी शनिवार को इसने थोड़ी रफ्तार पकड़ ली और उछाल के साथ इसने 21 करोड़ रुपये की कमाई की। चौथे दिन यानी पहले रविवार को इसने 21.55 करोड़ रुपये की कमाई की। पांचवें दिन यानी पहले सोमवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखी गई और फिल्म ने सोमवार को मात्र 10.15 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, छठे दिन फिल्म ने थोड़ी और गिरावट के साथ नौ करोड़ रुपये की कमाई की। सातवें दिन इसने 6.85 करोड़ रुपये बटोरे। इस तरह से फिल्म के पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन 114.85 करोड़ रुपये रहा।
3 of 5
अमरन
- फोटो : एक्स @Siva_Kartikeyan
दूसरे सोमवार को महज 5 करोड़ थी कमाई
आठवें दिन फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपये बटोरे, जबकि नौवें दिन इसने फिर से रफ्तार पकड़ी और उछाल के साथ 7.4 करोड़ रुपये की शानदार कमाई दर्ज की। शनिवार को यानी 10वें दिन 'अमरन' ने फिर से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 14.5 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद फिल्म ने 11वें दिन फिर से उछाल दिखाते हुए 17 करोड़ रुपये बटोरे। वहीं, 12 दिन यानी दूसरे सोमवार को एक बार फिर से इसकी कमाई में गिरावट देखी गई, जब इसने मात्र 5.7 करोड़ को बिजनेस किया।
Malaika Arora: 'योजनाएं न बनाएं...,' अर्जुन कपूर से अलगाव के बाद मलाइका अरोड़ा की क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
4 of 5
अमरन का ट्रेलर हुआ रिलीज
- फोटो : एक्स @ikamalhaasan
लगातार घटती जा रही है कमाई
13वें दिन भी लगभग यही कहानी रही, जिसमें फिल्म ने 5 करोड़ बटोरे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 14वें दिन 3.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिससे इसकी कुल कमाई 167.55 करोड़ रुपये पहुंच गई। गुरुवार को यानी रिलीज के 15वें दिन फिल्म ने 2. 51 करोड़ रुपये बटोरे। इससे फिल्म की कुल कमाई 171.36 करोड़ रुपये पहुंच गई थी। अब इस फिल्म के 16वें दिन का रिपोर्ट कार्ड भी आ चुका है।
Bigg Boss 18 Latest Update: ‘बिग बॉस 18’ के सेट पर नजर आए डॉली चायवाला, सलमान खान की वापसी की भी अटकलें तेज
5 of 5
अमरन
- फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan
16वें दिन कमाए 2 करोड़ 31 लाख
अमरण के रिलीज को आज 16 दिन हो गए हैं। फिल्म ने अपने 16वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.31 करोड़ रुपये कमाए हैं। इससे फिल्म की कुल कमाई 174.41 करोड़ रुपये पहुंच गई है। फिल्म हर गुजरते दिन के साथ 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने के करीब पहुंचती जा रही है, लेकिन इसकी कमाई में लगातार गिरावट आती जा रही है, जिससे इसके लिए आगे का रास्ता उतना भी आसान नहीं होने वाला है।
5 years of Marjaavaan: 'मरजावां' के पांच साल पूरे, सिद्धार्थ मल्होत्रा और मिलाप जावेरी ने साझा कीं खास पोस्ट