फिल्म पुष्पा 2 द रूल इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इसे 5 दिसंबर 2024 को बड़े बड़े पर्दे पर रिलीज करने का एलान कर दिया गया है। हालांकि, हैरान कर देने वाली बात यह है कि फिल्म की शूटिंग अब तक पूरी नहीं हो पाई है।
2 of 5
पुष्पा 2
- फोटो : यूट्यूब
कब तक चलेगी शूटिंग?
जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की कुछ दिनों की शूटिंग बाकी है। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग 27 नवंबर तक खत्म होगी। इस खबर के सामने आने के बाद अब यह साफ हो गया है कि फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन कार्य को पूरा करने के लिए निर्माताओं के पास केवल एक हफ्ते का समय बचा है।
3 of 5
पुष्पा 2
- फोटो : यूट्यूब
देरी की हैं कई वजह
इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। उन्हें बारीकी से फिल्म बनाने के लिए जाना जाता है। इस फिल्म में हुई देरी के कई कारण बताए रहे हैं, जिनमें से एक कारण अभिनेता फहद फासिल की डेट्स भी हैं। अभिनेता की वजह से शूटिंग में कुछ अतिरिक्त देरी हुई। इसके साथ ही और भी कुछ समस्याएं थीं, जिन्होंने फिल्म की शूटिंग को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।
4 of 5
पुष्पा 2 द रुल
- फोटो : सोशल मीडिया
दिसंबर में होगा बड़ा प्रचार कार्यक्रम
हालांकि, फिल्म निर्माता इन चुनौतियों को एक-एक करके सुलझाने में लगे हुए हैं। इस बीच, अभिनेता अल्लू अर्जुन फिल्म के प्रचार कार्यों में सक्रिय रूप से शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिसंबर के पहले सप्ताह में हैदराबाद में एक विशाल प्रचार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जो दर्शकों की उत्सुकता को और अधिक बढ़ाने में मदद करेगा।
5 of 5
पुष्पा 2 द रुल
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर ने बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता
पुष्पा 2 की बात करें तो हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। फिल्म में अल्लू अर्जुन के दमदार डायलॉग ने फैंस की उम्मीदें काफी ज्यादा बढ़ा दी हैं। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी एक बार फिर नजर आएंगी। वहीं, श्रीलीला के आइटम सॉन्ग की चर्चा भी इन दिनों काफी ज्यादा हो रही है।
Ajaz Khan Election: इंस्टाग्राम पर 56 लाख फॉलोअर्स, लेकिन वोट मिले सिर्फ 155, वर्सोवा सीट से हारे यह अभिनेता