अभिनेता और फिल्म निर्माता सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 'फैबुलस लाइव्स बनाम बॉलीवुड वाइव्स' के सीजन 3 में नजर आ रही हैं। सीमा सजदेह इस दौरान अलग-अलग इंटरव्यू में भी अपनी जिंदगी को लेकर कई खुलासे करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर हो रही चिंताओं पर भी बात की। सलमान खान को कथित रूप से मिल रहीं जान से मारने की धमकियों के बाद अपने बच्चों को लेकर सीमा की चिंता भी बढ़ गई हैं।
2 of 5
सीमा सजदेह
- फोटो : इंस्टाग्राम @seemakiransajdeh
सोहेल और खान फैमिली के साथ है अच्छा रिश्ता
हाल ही में सीमा सजदेह ने सलमान खान को मिल रही धमकियों के बीच अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की। इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू के दौरान सीमा सजदेह ने कहा, 'जब हमने शो द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स के पहले सीजन की शूटिंग शुरू की थी, तब मैं और सोहेल शादीशुदा जिंदगी में थे। मेरे उनसे दो खूबसूरत बच्चे हैं। सोहेल और खान फैमिली के सदस्यों के साथ यह बंधन हमेशा रहेगा'। सीमा सजदेह ने कहा कि सोहेल से तलाक हो जाने और अपनी-अपनी जिंदगियों में आगे बढ़ जाने के बाद भी वे अच्छी बॉन्डिंग साझा करते रहेंगे।
3 of 5
सीमा सजदेह
- फोटो : इंस्टाग्राम @seemakiransajdeh
सुरक्षा को लेकर हुई चिंता
सीमा ने आगे बच्चों की सुरक्षा को लेकर कहा, 'जब सलमान खान को मिल रहीं जान से मारने की धमकियों के बारे में खबरें आ रही थीं, तो मैं अपने बच्चों के लिए चिंतित थी। ईमानदारी से कहूं तो इससे भी ज्यादा बाकी सभी लोगों के लिए भी ये चिंता थी। यह आपके लिए भी चिंता का विषय हो सकता है, क्योंकि दिन के अंत में आप सभी की सुरक्षा के बारे में चिंतित होते हैं'।
Rajaram Title Track: दिवाली के अवसर पर खेसारी लाल का तोहफा, आगामी फिल्म 'राजाराम' का टाइटल ट्रैक रिलीज
4 of 5
सीमा सजदेह
- फोटो : इंस्टाग्राम @seemakiransajdeh
अपनी पहचान पर कही ये बात
सीमा ने खान परिवार से अलग होने या उनकी बहू होने के टैग को लेकर कहा कि उनकी अपनी भी पहचान है। सीमा ने कहा, 'मुझे याद है कि एक सुबह मैंने अपने बड़े बेटे से कहा था, 'क्या इस धरती पर मैं सिर्फ किसी की पत्नी, मां या बेटी बनने के लिए आई हूं? अगर पूरी तरह देखा जाए तो मैं कौन हूं'?
Singham 3 vs Bhool Bhulaiyaa 3: सिंघम या रूह बाबा? किसका होगा बॉक्स ऑफिस पर कब्जा? एडवांस बुकिंग से समझें गणित
5 of 5
सोहेल खान, सीमा सजदेह
- फोटो : इंस्टाग्राम
2022 में हुआ सीमा-सोहेल का तलाक
सीमा सजदेह और सोहेल खान का तलाक साल 2022 में हो गया। सीमा और सोहेल के दो बच्चे- निरवान और योहान हैं। इनकी परवरिश दोनों मिलकर कर रहे हैं। बात करें सलमान खान की तो वे इन दिनों बिग बॉस 18 को होस्ट कर रहे हैं। वे 1 नवंबर को रिलीज हो रही अजय देवगन की फिल्म सिंघम 3 में नजर आएंगे।
Rishab Shetty: ‘कांतारा’ से मारी बाजी, अब ‘जय हनुमान’ में ऋषभ शेट्टी दिखाएंगे जलवा